फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Magistrate statement of student who was victim of ragging and sexual harassment in school recorded Dehradun

Dehradun: स्कूल में रैगिंग और यौन उत्पीड़न के शिकार छात्र के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज, असम से हुई थी जीरो एफआईआर

Thu, 19 Sep 2024 08:04 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 19 Sep 2024 08:04 AM IST
सार

 पिछले दिनों असम से जीरो एफआईआर देहरादून पुलिस के पास आई थी। शुक्रवार को पुलिस ने स्कूल में पहुंचकर जांच की। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि छात्र के परिजनों को देहरादून बुलाया गया था।

विज्ञापन
Magistrate statement of student who was victim of ragging and sexual harassment in school recorded Dehradun
boy - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दून के एक नामी स्कूल में रैगिंग और यौन उत्पीड़न के शिकार छात्र के पुलिस ने बुधवार को मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए। छात्र के माता-पिता मंगलवार को देहरादून पहुंचे थे। इस मामले में असम में हुई जीरो एफआईआर के बाद डालनवाला में मुकदमा दर्ज हुआ था।

विज्ञापन


गौरतलब है कि असम पुलिस के एक रिटायर्ड अधिकारी ने असम में मुकदमा दर्ज कराया था। उनका बेटा दून के एक नामी स्कूल में कक्षा आठ का छात्र है। आरोप है कि स्कूल में वरिष्ठ छात्रों ने उनके बेटे के साथ रैगिंग की। साथ ही उसका यौन उत्पीड़न किया। इस मामले के बाद वो छात्र को असम ले गए और वहां मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


वहां जीरो एफआईआर दर्ज कर डालनवाला ट्रांसफर कर दिया गया। अब डालनवाला पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। गत शुक्रवार को पुलिस ने स्कूल में पहुंचकर जांच भी की थी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि छात्र के परिजनों को देहरादून बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रवर समिति की बैठक में नहीं पहुंचे कांग्रेस विधायक ममता और हरीश, 24 को फिर होगा मंथन

न्यायालय के आदेश पर बुधवार को छात्र के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए गए हैं। इन बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। मामले में हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed