फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police officers car fell into river during Lok sabha elections 2019 duty in chakrata 

चुनाव ड्यूटी के दौरान सब्जी लेकर लौट रहे पुलिसकर्मियों की कार नदी में गिरी, कांस्टेबल सहित दो लापता

Sun, 31 Mar 2019 11:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चकराता
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चकराता Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 31 Mar 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Police officers car fell into river during Lok sabha elections 2019 duty in chakrata 
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के चकराता में हरिपुर-मीनस मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर टौंस नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार पुलिस कांस्टेबल सहित दो लोग लापता हो गए। जबकि, दो अन्य ने किसी तरह निकलकर जान बचाई।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अंतर्राज्यीय बैरियर मीनस में चुनाव के चलते चेक पोस्ट बनाई गई है। यहां कालसी थाने से कांस्टेबल धर्मेंद्र राठी को तैनात किया गया था, जो मीनस पाटन में कार से सब्जी ले कर लौट रहे थे।

विज्ञापन

तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर नदी  में गिर गई। इससे कार में सवार कांस्टेबल धर्मेंद्र राठी और स्थानीय निवासी बलवीर सिंह नदी में बह गए। जबकि, कार सवार रमेश निवासी अश्विन गांव और भूपेंद्र सिंह निवासी हिमाचल ने किसी तरह नदी से निकलकर जान बचाई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल धर्मेंद्र राठी और ग्रामीण बलबीर का पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed