फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police not ready to write the report, theft case filed

Dehradun News: रिपोर्ट लिखने को तैयार नहीं पुलिस, 16 दिन बाद दर्ज हुआ चोरी का मुकदमा

Mon, 08 Jul 2024 05:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
Police not ready to write the report, theft case filed
चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाना तो दूर की बात यहां तो पुलिस रिपोर्ट तक लिखने को तैयार नहीं। घंटाघर के पास स्थित प्लाजा में मोबाइल की दुकान में हुई चोरी का मुकदमा दर्ज कराने को दुकानदार थाने से लेकर अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काटता रहा। कोई आश्वासन तक दुकानदार को नहीं मिला। इसके बाद जब कुछ और नहीं बना तो उसने शासन स्तर के अधिकारी की मदद ली। उनकी सिफारिश पर चोरी के 16 दिन बाद शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। यही नहीं सात माह पहले भी इसी दुकान में चोरी हुई थी, जिसका मुकदमा आज तक नहीं दर्ज किया गया।
विज्ञापन




घटना शहर कोतवाली की धारा चौकी के महज 100 मीटर की दूरी पर आरजीएम प्लाजा की है। यहां पर तुषार अग्रवाल की मोबाइल की दुकान है। 20 जून की रात तुषार दुकान का ताला लगाकर घर चले गए थे। रात में किसी ने दुकान के दोनों शटर तोड़े और अंदर से 20 स्मार्ट फोन चोरी कर लिए। चोर वहां से मोबाइल पार्ट्स भरा एक बैग भी अपने साथ ले गए। अगले दिन उनके सफाई कर्मचारी ने उन्हें इस बात की इत्तला दी। तुषार दुकान पर पहुंचे तो देखा कि मोबाइल व अन्य सामान बिखरे हुए थे। उन्होंने बताया कि दुकान के अंदर उन्होंने वीडियोग्राफी भी की। चोरी हुए मोबाइलों की कीमत पांच से छह लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन




इस वीडियो को लेकर वह शहर कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने यह कहकर उन्हें चलता कर दिया कि वे चोरों को ढूंढ रहे हैं। तुषार का कहना है कि चोरों की तलाश तो दूर कोतवाली पुलिस ने उनकी रिपोर्ट तक नहीं लिखी। कारण बताया गया कि अभी पुलिस व्यस्त है। पहले चोर पकड़ लें उसके बाद मुकदमा दर्ज कर लेंगे। दो दिन बाद वह शिकायत को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। लेकिन, वहां पर एसएसपी से मुलाकात नहीं हो पाई। अब उन्हें जब कोई रास्ता नहीं मिला तो उन्होंने अपने परिचित शासन स्तर के अधिकारी को फोन किया। इस अधिकारी ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को फोन किया तब कहीं जाकर 16 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन






I27 नवंबर की चोरी का अब तक नहीं दर्ज हुआ केस
I



तुषार अग्रवाल ने बताया कि उनकी दुकान पर 27 नवंबर 2023 की रात को भी शटर तोड़कर चोरी हुई थी। उस समय चोर करीब डेढ़ लाख रुपये के मोबाइल चोरी करके ले गए। इस घटना की सूचना उन्होंने शहर कोतवाली पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं की। इस मामले में आज तक चोरों का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed