{"_id":"5d023420bdec226d943a106c","slug":"police-jawan-death-in-truck-and-bike-accident-on-badrinath-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर, बाइक सवार पुलिस के सिपाही की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर, बाइक सवार पुलिस के सिपाही की मौत
Thu, 13 Jun 2019 05:27 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवप्रयाग
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 13 Jun 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में जोशीमठ से लौट रहे बाइक सवार सिपाही योगराज गंभीर रूप से घायल हो गया। सिपाही को तत्काल सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टरों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे हाईवे पर भरपूर पुलिया पर ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक सवार उत्तरकाशी के तांबाखानी निवासी 42 वर्षीय पुलिस सिपाही योगराज पुत्र मोहनलाल गंभीर घायल हो गया। सिपाही को 108 सेवा से तत्काल सीएचसी बागी लाया गया, जांच के बाद डॉक्टरों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि थाना झबरेड़ा हरिद्वार में तैनात सिपाही योगराज समन तामील कराने जोशीमठ गया था। वहां से लौटते समय वह देवप्रयाग से आगे हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक घनश्याम सिंह रावत पुत्र बुद्धिसिंह रावत श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रक सीज कर दिया गया हैं।
विज्ञापन