{"_id":"5a48eaeb4f1c1bcd6d8b71be","slug":"police-got-the-cow-cut-head-in-raid","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाय के कटे सिर और खून से सना था घर का आंगन, अंदर का मंजर देख सकते में आई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाय के कटे सिर और खून से सना था घर का आंगन, अंदर का मंजर देख सकते में आई पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Tue, 02 Jan 2018 08:23 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाय के कटे सिर और खून से घर का आंगन सना हुआ था। पुलिस घर के भीतर गई तो हालत देख सकते में आ गई।
विज्ञापन
सलेमपुर गांव में एक ग्रामीण के घर पुलिस ने छापामार कर मौके से काटी गई गाय का सिर, भारी मात्रा में मास और जानवर काटने के औजार बरामद किए हैं लेकिन, पुलिस के गांव में पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी दोनों भाई फरार हो गए।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। रानीपुर पुलिस को कई दिन से सूचना मिल रही थी कि सलेमपुर गांव में गोकशी की जा रही है। रविवार को भी कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल को सूचना मिली।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : file photo
गैस प्लांट चौकी प्रभारी अभिनव शर्मा ने पुलिस टीम के साथ गांव के एक ग्रामीण के घर दबिश दी लेकिन, तब तक आरोपी दोनों भाई नफीस और गुलाम शब्बीर फरार हो गए थे। घर के अंदर का मंजर देखकर पुलिस हैरान हो गई।
मौके पर एक गाय कटी थी। पुलिस ने मौके से गाय का सिर व मांस बरामद किया। उसके बाद छुरे, पाठल एवं रस्सियां कब्जे में ली। घर के पूरे आंगन में खून फैला था।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी दोनों सगे भाईयों की तलाश की जा रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाल ऐश्वर्य पाल का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।