Lockdown: पलटन बाजार में नियमों की अनदेखी पर भड़के डीआईजी, बेकरी मालिक पर मुकदमा दर्ज
- डीआईजी ने लॉकडाउनके नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए
- जिला प्रशासन के निर्देश पर बाट-माफ विभाग की टीम ने दुकानों पर मारा छापा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने कोरोना वायरस संकमण रोकने को निर्धारित नियमों के अनदेखी होने पर कड़ी नाराजगी जताई हैं। डीआईजी के निर्देश पर घंटाघर पर एक बेकरी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
डीआईजी ने गुरुवार को लॉकडाउन के दौरान की वयस्थाओं का पैदल घूमकर जायजा किया। इसी बीच घंटाघर के पास गेलोड बेकर्स पर भीड़ देखकर जोशी नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि दुकान पर सोशल डिस्टेंस का प्रयोग नहीं हो रहा हैं और न ही गोले बनाए गए हैं। उन्होंने सीओ शेखर सुयाल और इंस्पेक्टर शिशुपाल नेगी के कड़ी नाराजगी जताई।
उन्होंने लॉक डाउन के नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। बिना अनुमति के खुली दुकानों को बंद कराया जाय। डीआईजी के निर्देश के बाद पुलिस हरकत में आ गई। घंटाघर ड्यूटी पर मौजूद उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार ने दुकान पर मिले दिलदार सिंह निवासी 37 रेसकोर्स रोड से दुकान खोलने का कारण पूछा गया तो वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया।
आरोप लगाया कि बेकरी के संचालक ने बिना अनुमति के दुकान को खोलने और वहां पर लोगों के मध्य सामाजिक दूरी के मापदंड की अनदेखी की हैं। पुलिस ने बेकरी संचालक के विरूद्ध धारा 188 और आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अर्तगत अभियोग पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं।
जिला प्रशासन के निर्देश पर बाट-माफ विभाग की टीम ने दुकानों पर मारा छापा
जिला प्रशासन के निर्देश पर ओवररेटिंग के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार को भी बाट माप विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दुकानों का निरीक्षण किया। इस किसी भी दुकान की ओर से इलेक्ट्रोनिक वेट मशीन का सत्यापन न होना पाया गया। साथ ही एक दुकान पर बिना रेट सामान बेचा जा रहा था तो एक दुकान पर सैनिटाइजर की बोतल पर अंकित मूल्य को मिटा दिया गया पाया गया। जिस पर टीम ने दस दुकानों का चालान कर दिया।
कोरोना के कारण चल रहे लॉक डाउन में कई दुकानों में ओवर रेटिंग की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद जिला प्रशासन ने जिलापूर्ति विभाग, बाट माप विभाग और प्रशासन की टीम को दुकानों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। निर्देशों के बाद जिला प्रशासन की टीम लगातार ओवर रेटिंग के खिलाफ अभियान चला रही है। बृहस्पतिवार को भी बाट माफ विभाग ने गोरखपुर चौक, प्रेमनगर, पंडितवाडी, मांडूवाला, मोथरोवाला, भाऊवाला,गांधी रोड पर दुकानों का निरीक्षण किया।
बाट माफ विभाग के अमित कुमार ने बताया कि इस दौरान किसी भी दुकान पर इलेक्ट्रोनिक मशीनों का सत्यापन नहीं पाया गया। एक दुकान पर नमकीन की शील्ड पैकेट बिना रेट के पाया गया। वहीं गांधी रोड पर सेनीटाइजर की बोतल पर अंकित मूल्य को मिटा कर उसकी बिक्री की जा रही थी। जिसके बाद सभी दुकानों का चालान कर दिया गया। साथ ही सभी दुकानदार दारों को सख्त चेतावनी दी गई।
इन दुकानों का हुआ चालान
मैमर्स सतीश प्रोविजन स्टोर गोरखपुर चौक
दयाशंकर स्टोर गोरखपुर चौक
मोहताज स्टोर स्पेशल विंग नंबर प्रेमनगर
दुर्गा प्रोविजन स्टोर स्पेशल विंग प्रेमनगर
कान्हा स्टोर पंडितबाडी
पीआर मार्ट मांडूवाला
पंत प्रोविजन स्टोर मांडूवाला
मेहता जनरल स्टोर भाऊवाला
सुनील प्रोविजन स्टोर भाऊवाला,
दून सर्जिकल गांधी रोड