फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police family's call, government should give 4600 grade pay

पुलिस परिवार की एक पुकार, 4600 ग्रेड पे दे सरकार

Wed, 23 Jun 2021 01:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Police family's call, government should give 4600 grade pay
देहरादून। ग्रेड-पे मामले में अब पुलिस परिवार के लोग भी सामने आ गए हैं। सोमवार को दर्जनों पुलिस परिवारों ने सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल किया। वीडियो के लिए जरिए उन्होंने 20 वर्ष की नौकरी होने पर 4600 ग्रेड पे दिलाए जाने की मांग की है। इस मुहिम को उन्हेेंने एक स्लोगन के तौर पर शुरू किया है।
विज्ञापन

पुलिस परिवार की एक पुकार 4600 ग्रेड-पे दे सरकार। इस स्लोगन के साथ सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मियों के परिवारों ने मुख्यमंत्री से मांग की है। इनमें किसी की पत्नी तो किसी मां और किसी के बुजुर्ग पिता के हाथों में स्लोगन लिखी तख्ती उठाई हुई है।
विज्ञापन

बता दें, अब तक सिपाहियों को 20 वर्ष की सेवा पूरी होने पर 4600 का ग्रेड पे दिया जाता था। हाल ही में इसे घटाकर 2800 ही कर दिया गया है। ऐसे में पुलिस के सिपाहियों को आर्थिक रूप से भारी नुकसान होगा। पिछले दिनों सिपाहियों ने भी सोशल मीडिया पर अपनी ओर से कुछ विरोध दर्ज करने का प्रयास किया था। हालांकि, उस वक्त इसकी पुष्टि नहीं हो पाई थी। सिपाहियों ने काला मास्क लगाकर ड्यूटी की थी। इसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इस बीच पुलिस महानिदेशक और फिर एक के बाद एक अधिकारी ने पुलिसकर्मियों को अपने-अपने स्तर से समझाने का प्रयास किया था। सभी ने अपनी वीडियो जारी की थी। बताया था कि पुलिस मुख्यालय लगातार इसके लिए प्रयास कर रहा है और मुख्यमंत्री ने इस संबंध में एक समिति का गठन भी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलों में जाकर समझा रहे अधिकारी
पिछले दिनों पुलिस के आला अधिकारी अलग-अलग जिलों में दौरे के लिए गए थे। इनमें एडीजी अभिनव कुमार ने बताया कि उन्होंने गढ़वाल के जिलों में पुलिस सिपाहियों से मुलाकात कर उन्हें आश्वासन दिया है। बताया कि पुलिस मुख्यालय लगातार प्रयास कर रहा है। इसके लिए कुछ रास्ते भी खोजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed