फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police encounter in Haridwar firing cow smuggler arrested constable injured Uttarakhand news in hindi

Haridwar: देर रात हुई पुलिस मुठभेड़ में एक गौ तस्कर दबोचा, गोली लगने पर पकड़ में आया, एक सिपाही भी घायल

Sun, 14 May 2023 08:45 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 14 May 2023 08:45 AM IST
सार

देर रात हरिद्वार बहादराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। गौ तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। एक गौ तस्कर पकड़ गया, जबकि उसके कुछ साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकलने में कामयाब रहे।

विज्ञापन
Police encounter in Haridwar firing cow smuggler arrested constable injured Uttarakhand news in hindi
हरिद्वार में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना बहादराबाद क्षेत्रांतर्गत गौकशी की सूचना पर मौके पर जा रही पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस मुठभेड़ में एक पुलिस जवान को गोली लग गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को भी गोली है। घायलों को तत्काल रुड़की अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन


एसएसपी हरिद्वार मौके के लिए रवाना हुई। एसएसपी के आदेश पर क्षेत्र की घेराबंदी कर फरार बदमाशों की तलाश में कांबिंग जारी है। 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में 30 जून के बाद लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, मुख्यमंत्री धामी ने कहीं ये बड़ी बातें

विज्ञापन

एसपी सिटी, एसपी देहात पुलिस टीम ने चल रही कांबिंग में एक बदमाश को दबोचा है। गिरफ्तारी के दौरान भागदौड़ में एक बदमाश की टांग टूट गई। एक गौ तस्कर पकड़ गया, जबकि उसके कुछ साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकलने में सफल रहे। बदमाशों की तरफ से हुई फायरिंग में रुड़की एसओजी का सिपाही नितिन भी घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed