फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Police Encounter during vehicle Checking Wanted Criminal Injured One Escapes Uttarakhand news in Hindi

Roorkee News: वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Mon, 13 Jan 2025 09:12 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 13 Jan 2025 09:12 AM IST
सार

Roorkee Uttarakhand news in Hindi: पुलिस लिब्बरहेड़ी गांव के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इस बीच पुलिस ने बाइक सवार दो लोगों को रोकने की कोशिश की लेकिन वह फरार हो गए। पुलिस ने बाइक सवारों का पीछा किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
Roorkee Police Encounter during vehicle Checking Wanted Criminal Injured One Escapes Uttarakhand news in Hindi
मुठभेड़ में घायल बदमाश अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया। दोनों बदमाश जैन मंदिर में लाखों की चोरी के मामले में शामिल थे। गिरफ्तार बदमाश के ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। घायल बदमाश को पुलिस ने सिविल अस्पताल में कराया भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


रविवार की देर रात करीब 11:30 बजे मंगलौर कोतवाली पुलिस लिब्बरहेड़ी गांव के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इस बीच पुलिस ने बाइक सवार दो लोगों को रोकने की कोशिश की लेकिन वह फरार हो गए। पुलिस ने बाइक सवारों का पीछा किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बाइक सवार एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह बाइक सहित सड़क पर जा गिरा। जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


Uttarakhand: पौड़ी में हादसा...खाई में गिरी सवारियों से भरी मिनी बस, छह यात्रियों की मौत, 22 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल भी सिविल अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने बताया कि गोली लगने से घायल हुआ बदमाश और फरार बदमाश दोनों मंगलौर में पिछले दिनों जैन मंदिर में हुई चोरी की घटना में शामिल थे। शेरखान निवासी पुरकाजी, मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार बदमाश 25 हजार का इनामी भी है। उन्होंने बताया कि फरार बदमाश की भी तलाश की जा रही है जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed