फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police dragging girl child and young man from kedarnath temple

केदारनाथ में तैनात पुलिस पर एक बच्ची और युवक को मंदिर से घसीटने का आरोप, बच्ची के पांव में आई चोट

Fri, 07 Jun 2019 08:59 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 07 Jun 2019 08:59 AM IST
विज्ञापन
Police dragging girl child and young man from kedarnath temple
- फोटो : एएनआई

केदारनाथ में यात्रियों ने पुलिस पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि एक बच्ची और एक युवक को पुलिस ने मंदिर के अंदर से घसीट कर बाहर निकाला, जिससे बच्ची के पांव में चोट आई है। पुलिस अधीक्षक ने इस तरह की घटना से इनकार किया है।

विज्ञापन


गुरुवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एक युवक ने आरोप लगाया कि वह मंदिर में दर्शन करते हुए जल चढ़ा रहे थे, तभी पुलिस कर्मी ने एक बच्ची का सिर पकड़कर उसे बाहर की तरफ धकेला। एक युवक को घसीटकर बाहर लाया गया।

विज्ञापन

एक यात्री ने पुलिस जवान का कॉलर पकड़ दिया

युवक ने बताया कि एक अन्य युवती और उसकी मां व मौसी के साथ भी पुलिस ने अभद्र व्यवहार किया है। उसे थर्ड डिग्री की धमकी भी दी गई। इधर, तीर्थ पुरोहित कुलदीप, बगवाड़ी, नितिन बगवाड़ी, अंकुर शुक्ला, हिमांशु तिवारी आदि का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से राज्य की छवि धूमिल हो रही है और देश-विदेश में अच्छा संदेश नहीं जा रहा है।

इधर, पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने इस तरह की घटना से साफ इनकार किया है। उन्होंने कहा कि कुछ यात्री मंदिर के गर्भगृह में शिवलिंग पर जल चढ़ा रहे थे। पुलिस जवानों ने उनसे जल्दी पूजा कर बाहर आने का निवेदन किया था, लेकिन वह नहीं माने, बल्कि एक यात्री ने पुलिस जवान का कॉलर पकड़ दिया।

जवान मंदिर के अंदर यात्रियों को संभालने में जुटा हुआ था। ये कुछ यात्री अव्यवस्था फैलाने में लगे हुए थे। ऐसे में उन्हें मजबूरन बाहर करना पड़ा। वे अब पुलिस पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। किसी भी यात्री ने पुलिस कर्मियों के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई है। 

पांच दिनों में केदारनाथ पहुंचे 1 लाख से अधिक श्रद्धालु

केदारनाथ यात्रा में दर्शनार्थियों की संख्या दिनोंदिन बढ़ रही है। जून के पहले पांच दिन में ही धाम में एक लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। बीते बुधवार को केदारनाथ में रिकार्ड 24379 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। 


केदारनाथ यात्रा में बीते दस दिनों से यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बाबा के दर्शनों के लिए धाम में रात के दो बजे से ही लाइन लगनी शुरू हो रही है, जो हाट बाजार तक पहुंच रही है। जून माह के पहले पांच दिनों में ही एक लाख 3 हजार से अधिक श्रद्धालु धाम पहुंच गए हैं, जो नया रिकार्ड है। बुधवार को दर्शनार्थियों की संख्या 24379 थी। यह संख्या बीते वर्ष 29 अप्रैल को कपाट खुलने के दिन 25071 दर्शनार्थियों के बाद केदारनाथ में एक दिन में दर्शन करने वालों की दूसरी बड़ी संख्या है।

विज्ञापन

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर घंटों जाम

इधर, यात्रा के चरम पर होने से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर घंटों जाम लग रहा है। साथ ही गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर भी प्रतिदिन 30 हजार से अधिक यात्री आवाजाही कर रहे हैं। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि यात्रा में निरंतर हो रही वृद्धि को ध्यान में रखते हुए यात्रा ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों/कर्मचारियों और गढ़वाल मंडल विकास निगम को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

जून माह के पहले पांच दिन में केदारनाथ में दर्शनार्थियों की संख्या
दिनांक         यात्रियों की संख्या 
01 जून        18013
02 जून        18399
03 जून        20354
04 जून        22049
05 जून        24379

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed