{"_id":"64819c4eaf2550ff4a069e64","slug":"police-detained-a-muslim-youth-trying-to-abduct-girl-of-nepali-origin-vikasnagar-dehradun-uttarakhand-2023-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: गुड्डू बनकर दो सगी को बहनों को प्रेमजाल में फंसाया, युवतियों को भगाकर ले जाते समय पकड़ में आया नवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: गुड्डू बनकर दो सगी को बहनों को प्रेमजाल में फंसाया, युवतियों को भगाकर ले जाते समय पकड़ में आया नवाब
Thu, 08 Jun 2023 03:17 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 08 Jun 2023 03:17 PM IST
सार
लव जिहाद के लगातार सामने आ रहे मामलों को लेकर लोगों को आक्रोश अभी थमा ही नहीं, कि गुरुवार को एक और मामला सामने आ गया। दो सगी बहनों को भगाकर लेकर जा रहे एक मुस्लिम युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ( फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आराकोट के मोल्डी गांव में समुदाय विशेष के युवक ने दो नाबालिगों को भगाने का प्रयास किया है। किशोरियों के परिजनों ने आराकोट चौकी में तहरीर दी है। त्यूणी पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में देर शाम मुकदमा दर्ज हो गया है। मोरी थाना क्षेत्र के आराकोट चौकी में नेपाली मूल के लोगों ने तहरीर दी है कि नवाब खान निवासी मुजफ्फनगर ने गुड्डू नाम से उनकी दो नाबालिग बेटियों के साथ पफ्जी और ऑनलाइन गेम के माध्यम से दोस्ती।
विज्ञापन
वह मोल्डी गांव में उनसे मिलने भी पहुंचा था। उन्हें बहला फुसलाकर बताया कि हम तीनों मुंबई भाग जाएंगे। उसके बाद वहां पर शादी कर लेंगे। वहीं उनके साथ लगातार फोन पर भी अश्लील बातें करता था। बृहस्पतिवार सुबह जैसे ही वह गाड़ी बुक करने त्यूणी पहुंचा। वहां पर रूद्र सेना के लोगों न उसे गाड़ी वाले से बातचीत करते हुए शक के आधार पर पकड़ लिया। उसके बाद युवक को त्यूणी पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर नाबालिग के परिजनों ने इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को दी। इसके बाद स्थानीय लोग और देवभूमि रक्षा अभियान के राकेश तोमर के नेतृत्व में सभी लोग आराकोट चौकी पहुंचे। जहां पर परिजनों ने तहरीर में बताया कि नवाब खान उनकी बेटियों को फोन पर अश्लील बातों के साथ धमकी भी देता था। वहीं स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस तहरीर लिखने में आनाकानी कर रही है। मोरी थाना एसएचओ मोहन सिंह कठैत ने बताया कि आराकोट चौकी में तहरीर दी गई है। अभी मामले में कुछ नहीं कहा जा सकता है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
बड़कोट: सैलून चलाने वाले ने दुकान छोड़ी
पुरोला में नाबालिग को भगाने के प्रयास की घटना के बाद से समुदाय विशेष के खिलाफ जनपद के अलग-अलग बाजारों में प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। पुरोला से सात व्यापारियों ने अपनी दुकानें खाली कर दी हैं तो अब यह
सिलसिला बड़कोट बाजार में शुरू हो गया है। बड़कोट बाजार में सैलून चलाने वाले ने बीते बुधवार को अपनी दुकान छोड़ दी थी तो वहीं बृहस्पतिवार को एक भवन स्वामी ने रजाई गद्दे दुकानदार को दुकान खाली करने का नोटिस दे दिया है। वहीं बड़कोट में तीन स्थानीय लोगों ने नाई की दुकान खोल दी है। संवाद
भटवाड़ी में बाहरी व्यापारियों से भी खाली कराएंगे दुकानें
पुरोला में नाबालिग को भगाने की घटना के बाद समुदाय विशेष के खिलाफ जगह-जगह विरोध तेज हो गया है। मामले के विरोध में बृहस्पतिवार को भटवाड़ी ब्लॉक मुख्यालय के व्यापारियों व विभिन्न संगठनों ने बाजार बंद कर प्रदर्शन किया। साथ ही बाहरी व्यापारियों को 15 दिन के भीतर दुकानें खाली करने को कहा। इसके बाद भवन स्वामियों से दुकानें खाली करवाई जाएगी। बृहस्पतिवार भटवाड़ी के मुख्य बाजार में बड़ी संख्या में विभिन्न संगठन के
लोग एकत्र हुए। यहां उन्होंने दो घंटे तक बाजार बंद कर रैली निकाली। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुबोध रतूड़ी ने कहा कि नगर में बाहरी व्यापारियों के राशन कार्ड और आधार कार्ड बिना पुख्ता जानकारी के बनाए जा रहे हैं जो यहां पर भी पुरोला जैसी घटना को दोहरा सकते हैं। कहा कि बाहरी व्यापारी 15 दिन के भीतर दुकानें खाली कर चले जाएं। इसके बाद भवन स्वामियों से दुकानें खाली करवाई जाएगी। इस दौरान उन्होंने तहसीलदार भटवाड़ी के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शनकारियों में कुशला प्रसाद रतूड़ी, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष प्रताप रावत, प्रीतम रावत, पवन रावत आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: नर्सिंग अधिकारियों को जूनियर एमबीबीएस डॉक्टर का दर्जा नहीं, फर्जी आदेश हुआ था वायरल
पुलिस ने व्यापारियों के साथ की बैठक
पुरेाला में विवाद के बाद एसडीएम पुरोला देवानंद शर्मा सहित सीओ एसएस भंडारी और पुरोला थाना प्रभारी केएस चौहान ने व्यापार मंडल और समुदाय विशेष के व्यापारियों के साथ एक पीस बैठक की। इसमें प्रशासन और पुलिस ने दोनों पक्षों से शांति और सौहार्द बनाए रखने को कहा है।