फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police deployed after fight during audit in vikasnagar

ऑडिट के दौरान दो गुटों में जमकर चले लात-घूसे, बवाल के बाद पीएसी तैनात

Sat, 03 Feb 2018 05:51 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, विकासनगर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, विकासनगर Updated Sat, 03 Feb 2018 05:51 AM IST
विज्ञापन
police deployed after fight during audit in vikasnagar

सहसपुर थाना क्षेत्र के खुशहालपुर गांव में मनरेगा के ऑडिट के दौरान पूर्व और वर्तमान महिला प्रधान के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों के बीच जमकर लात घूसे और डंडे चले। हंगामा कर रहे लोगों ने ऑडिट टीम में शामिल सदस्यों के साथ भी मारपीट की। ऑडिट कर्मचारियों ने थाने में सरकारी कामकाज में बांधा पहुंचाने की तहरीर दी है। पुलिस ने पूर्व प्रधान और प्रधानपति समेत दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। एहतियात के तौर पर गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गांव में ऑडिट के लिए टीम आई हुई थी। शाम करीब तीन बजे नाला निर्माण का ऑडिट चल रहा था। जिस पर पूर्व प्रधान कयूम अहमद ने अनियमितता का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। जिस पर वर्तमान प्रधान नूरजहां के पति इलियास का पूर्व प्रधान से विवाद हो गया। विवाद कुछ ही देर में नोकझौंक और मारपीट में बदल गया। दोनों के समर्थक भी विवाद में कूद गए।
विज्ञापन


दोनों पक्षों में जमकर लात घूसे और डंडे चलने लगे। हंगामा कर रहे लोगों ने ऑडिट कर्मचारियों को भी नहीं बक्शा। उनके साथ भी मारपीट की गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को लाठियां फटका कर खदेड़ दिया। पुलिस ने हंगामा कर रहे पूर्व प्रधान और वर्तमान महिला प्रधान के पति को भी हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष नरेश कुमार राठौड़ ने बताया कि पुलिस की प्राथमिकता पहले शांति व्यवस्था कायम करना है। जिसे देखते हुए गांव में पीएसी के साथ ही भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऑडिट टीम में शामिल अधिकारी मनोज कंडवाल और रजा अशरफ की ओर से तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed