{"_id":"5cfd2a42bdec22077b459f49","slug":"police-caught-drone-camera-from-foreign-tourists-in-gangotri-dham","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगोत्री धाम में विदेशी पर्यटकों के पास मिला ड्रोन कैमरा, पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगोत्री धाम में विदेशी पर्यटकों के पास मिला ड्रोन कैमरा, पुलिस ने हिरासत में लिया
Tue, 11 Jun 2019 03:51 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला , उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला , उत्तरकाशी
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 11 Jun 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोत्री धाम क्षेत्र में अवैध तरीके से ड्रोन का इस्तेमाल करने पर पुलिस ने दो विदेशी पर्यटकों को हिरासत में ले लिया है। सीमावर्ती क्षेत्र में विदेशियों से जुड़ा मामला होने के कारण खुफिया विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंची। हालांकि ड्रोन का संदिग्ध इस्तेमाल नहीं पाए जाने और विदेशी पर्यटकों को नियमों की जानकारी नहीं होने के कारण उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
रविवार को तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों की भारी भीड़ के बीच गंगोत्री मंदिर के सामने हेलीपैड मैदान में अर्जेंटीना के पर्यटक पेस्ट्रो खैरोबेली व माउरिसियो ने ड्रोन कैमरा उड़ाया। इस दौरान मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने पर्यटकों को हिरासत में लेकर ड्रोन जब्त कर लिया। भारत-चीन सीमा के नजदीक गंगोत्री धाम क्षेत्र में विदेशियों की ओर से ड्रोन के इस्तेमाल की गंभीरता को देखते हुए खुफिया विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और उन्होंने मामले की पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोत्री पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि पड़ताल में ड्रोन कैमरे में कोई संदिग्ध तस्वीरें नहीं पायी गईं। उन्होंने बताया कि भारत में विदेशियों द्वारा ड्रोन कैमरे का प्रयोग प्रतिबंधित है। पूछताछ में पर्यटकों ने नियम की जानकारी नहीं होने की बात कही।
पर्यटकों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने भारत पहुंचने के बाद दिल्ली से यह ड्रोन कैमरा खरीदा था। वे गंगोत्री में ड्रोन के माध्यम से साधु संतों और तीर्थयात्रियों की तस्वीरें व वीडियो शूट कर रहे थे। करीब चार घंटे चली पूछताछ में कुछ संदेहास्पद नहीं पाए जाने पर पुलिस ने इन विदेशी पर्यटकों से लिखित माफीनामा लिखवाकर छोड़ दिया।