फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police arrested the thief along with the vehicle in 12 hours

Dehradun News: पुलिस ने 12 घंटे में वाहन समेत चोर को किया गिरफ्तार

Sun, 11 Aug 2024 02:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Police arrested the thief along with the vehicle in 12 hours
कोतवाली पुलिस ने 12 घंटे में चोर को मैक्स वाहन के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस को दी तहरीर में नायरा पेट्रोल पंप के पास निवासी मंजू देवी ने बताया कि शुक्रवार की रात उनका मैक्स वाहन दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पेट्रोल पंप पर खड़ा था। शनिवार सुबह मौके पर वाहन नहीं था। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया। चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता की अगुवाई में टीम गठित की गई। बताया कि टीम ने शनिवार को शक्ति नहर पुल नंबर दो से चोर को वाहन समेत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान चकराता तहसील क्षेत्र के घणता निवासी दिपुल के रूप में हुई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed