फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police Arrested four family members in Teacher fake appointment case haridwar

शिक्षक फर्जी नियुक्ति मामला: प्रबंधक और प्रधानाचार्य समेत एक परिवार के चार लोग गिरफ्तार

Wed, 10 Jul 2019 06:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 10 Jul 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
Police Arrested  four family members in Teacher fake appointment case haridwar
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

हरिद्वार में गढ़मीरपुर रानीपुर स्थित भीमराव आंबेडकर इंटर कॉलेज की प्रबंधक, प्रधानाचार्य समेत एक ही परिवार के चार लोगों को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि स्कूल को सरकार की ओर से मान्यता मिलने के बाद इन सबकी बैक डेट में नियुक्ति दर्शाई गई। परिवार के मुखिया की गिरफ्तारी पर स्टे होने के कारण उसके खिलाफ एसआईटी चार्जशीट भेजने की तैयारी कर रही है। 

विज्ञापन


एएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि नौ सितंबर, 2017 को रमेश कुमार, निवासी जगजीतपुर कनखल ने कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि भीमराव आंबेडकर इंटर कॉलेज गढ़मीरपुर में उसकी प्रबंधक के पद पर फर्जी नियुक्ति दर्शाई गई है। तहरीर में यह भी आरोप लगाया था कि कॉलेज में शिक्षकों की नियुक्ति नियमानुसार नहीं की गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच के लिए एसआईटी गठित की थी। एएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि एसआईटी की जांच के दौरान सामने आया कि करीब 14 से 15 शिक्षकों की नियुक्ति नियमानुसार नहीं हुई। सभी की बैक डेट में नियुक्ति दर्शाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कॉलेज की प्रबंधक रेखा पत्नी नरेश कुमार, निवासी विष्णु गार्डन कनखल, प्रधानाचार्य रितु अटानिया पत्नी अरविंद गांव सराय ज्वालापुर, पूर्व प्रधानाचार्य संगीता पत्नी संजय निवासी शिवपुरी कालोनी कनखल और लिपिक संजय कुमार को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि कालेज के संस्थापक राजकीय इंटर कालेज से सेवानिवृत्त रमेश चंद्र पुत्र भगीरथ सिंह निवासी शिवपुरी कालोनी जगजीतपुर हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में संजय संस्थापक रमेश चंद्र का बेटा, संगीता पुत्रवधू, रितू बेटी और रेखा भाभी है।

उन्होंने बताया कि संगीता और रितू अलग-अलग समय में स्कूल की प्रधानाचार्य रही हैं। उन्होंने बताया कि संस्थापक रमेश चंद्र की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट का स्टे है, इसलिए चार्जशीट कोर्ट में जल्द से जल्द दाखिल की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed