फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police arrested Bangladeshi boy during black magic in piran kaliyar india 

भारत में आकर तंत्र-मंत्र कर रहा था बंगला देशी युवक, हड्डियां और सामान देखकर सकते में आई पुलिस

Mon, 31 Jul 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर Updated Mon, 31 Jul 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
police arrested Bangladeshi boy during black magic in piran kaliyar india 

बंगलादेश का एक युवक भारत में आकर झाड़ फूंक और तंत्र -मंत्र  कर रहा था। अचानक पुल‌िस की नजर पड़ी तो वहां रखी हड्डियां और सामान देखकर पुल‌िस भी सकते में आ गई। 

विज्ञापन


स्पेशल ब्रांच की टीम ने कलियर से एक बंगला देशी नागरिक को गिरफ्तार कर उससे हड्डियां और तंत्र-मंत्र का सामान बरामद किया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


रविवार को स्पेशल ब्रांच की टीम ने कलियर स्थित दरगाह क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान टीम की नजर दरगाह में घूम रहे एक संदिग्ध व्यक्ति पर पड़ी। पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने लाकर पूछताछ में संदिग्ध ने अपना नाम मोहम्मद गफूर (पुत्र गुलाम रसूल निवासी पद्दा आवासिक, थाना बोवालिया, जिला राजशाही, बंगला देश) बताया। तलाशी लेने पर टीम ने इससे बंगाली भाषा में उसका जन्म प्रमाण पत्र, हड्डियां एवं तांत्रिक प्रक्रिया का सामान बरामद किया है, लेकिन पासपोर्ट नहीं मिला।

बॉर्डर पार कर भारत आया था

police arrested Bangladeshi boy during black magic in piran kaliyar india 

स्पेशल ब्रांच के प्रभारी भूपेंद्र मेहता ने बताया कि बंगला देशी नागरिक ने पूछताछ में बताया कि डेढ़ वर्ष पहले वह बॉर्डर पार कर भारत आया था, लेकिन कलियर में वह दो दिन पहले ही आया है।

इससे पहले वह दिल्ली में दरगाह निजामुद्दीन, अजमेर शरीफ एवं मुंबई की दरगाहों पर रहकर तंत्र-मंत्र का काम करता था। वह कलियर दरगाह पर भी तंत्र-मंत्र का काम कर रहा था। कार्यवाहक थाना प्रभारी कुंवर राम आर्य ने बताया कि मोहम्मद गफूर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

​स्पेशल ब्रांच की टीम में प्रभारी भूपेंद्र मेहता, सतीश जोशी एवं ललित तड़ियाल आदि शामिल रहें। पिछले माह भी खुफिया विभाग ने झुग्गी-झोपड़ी से सिराज नाम के एक बंगला देशी को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed