फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police and Health Department have been absent for a long time in Tehsil Day

तहसील दिवस में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग लंबे समय से नदारद

Tue, 16 Aug 2022 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Police and Health Department have been absent for a long time in Tehsil Day
राजधानी की सदर तहसील में जन समस्याओं व शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए अगस्त माह के तीसरे मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस और स्वास्थ्य विभाग समेत कई विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग नहीं किया। तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुए कार्यक्रम में कुल 67 मामले आए, इनमें से 46 का निस्तारण मौके पर किया गया।
विज्ञापन

तहसीलदार रांगड़ से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादियों ने लंबित समस्याओं का निस्तारण नहीं होने की शिकायत की। कहा कि समाज कल्याण विभाग के 46 मामले सत्यापन व नई पेंशन से संबंधित आए। इनका निस्तारण तहसील स्तर से कर दिया गया है। वहीं, नई पेंशन से संबंधित मामलों को समाज कल्याण विभाग को सौंप दिया गया है। बताया कि बचे हुए 21 मामलों का निस्तारण नहीं हो सका है। लेखपालों ने अतिरिक्त क्षेत्र के कार्यों का बहिष्कार कर रखा है। इस वजह से जाति, आय, पता बदलवाने आदि से संबंधित कार्य लंबित हैं। इन मामलों को संबंधित क्षेत्र के उपस्थित लेखपालों को सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि कई विभागों के अधिकारी लंबे समय से तहसील दिवस में प्रतिभाग नहीं कर रहे हैं। इनमें स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, नगर निगम समेत तमाम विभाग शामिल हैं। इसके लिए उन्हें सूचना पत्र भेज दिया गया है। इस मौके पर कनिष्ठ लिपिक अनीता कनौजिया, सहायक खंड विकास अधिकारी रायपुर से मोहन लाल रतूड़ी, सेवायोजन विभाग से सांख्यिकी सहायक रजनीश कुमार, जिला खेल कार्यालय के सहायक प्रशिक्षक प्रदीप सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed