फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police AI software will be prepared on the lines of Bangalore Astram Uttarakhand Chardham traffic management

Dehradun: बंगलूरू के अस्त्रम की तर्ज पर तैयार होगा पुलिस का AI सॉफ्टवेयर, यातायात निदेशक जोशी ने बताई खासियत

Sat, 19 Oct 2024 10:54 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 19 Oct 2024 10:54 AM IST
सार

यातायात निदेशक अरुण मोहन जोशी ने सॉफ्टवेयर बनाने वाली एजेंसी से वार्ता की। उन्होंने बताया कि सॉफ्टवेयर में यातायात से संबंधित मौजूद हार्डवेयर और सॉल्यूशन के साथ एआई का प्रयोग किया जाएगा।

विज्ञापन
Police AI software will be prepared on the lines of Bangalore Astram Uttarakhand Chardham traffic management
यातायात निदेशक अरुण मोहन जोशी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यातायात पुलिस का एआई सॉफ्टवेयर बंगलूरू के अस्त्रम सॉफ्टवेयर की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। सॉफ्टवेयर आर्किडस समूह तैयार कर रहा है। यातायात प्रबंधन पर काम करने वाली इस एजेंसियों के पदाधिकारियों से निदेशक यातायात अरुण मोहन जोशी ने वार्ता की।

विज्ञापन

उन्होंने चारधाम यात्रा, शहरों में यातायात प्रबंधन आदि के लिए इस सॉफ्टवेयर को कारगर माना। बताया, सॉफ्टवेयर में यातायात से संबंधित मौजूद हार्डवेयर और सॉल्यूशन के साथ एआई का प्रयोग किया जाएगा। बड़े पैमाने पर होने वाले कार्यक्रमों, जैसे कि शहर के प्रमुख त्योहारों, वीकेंड में यातायात दबाव, धरना-प्रदर्शन, दुर्घटनाओं के कारण यातायात बाधित और अतिक्रमण को चिह्नित करने में इससे काफी हद तक मदद मिलेगी।

विज्ञापन

इस सॉफ्टवेयर को सीसीटीवी, ट्रैफिक सिग्नल, वीडियो मैसेजिंग डिस्प्ले रडार आदि से जोड़ा जाएगा। यह सॉफ्टवेयर आंकड़ों के आधार पर एआई सिस्टम स्वत: सिग्नल संचालित करेगा। वीडियो मैसेजिंग के माध्यम से सूचनाएं भी प्रेषित कर सकेगा। साथ ही यातायात के दबाव का आकलन कर जाम के कारणों की पहचान भी सॉफ्टवेयर कर सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एप भी बनेगा, लोग कर सकेंगे उपयोग

इस सॉफ्टवेयर के आधार पर एक एप भी तैयार किया जाएगा। इसे आम जनता भी उपयोग कर सकेगी। इससे वास्तविक समय में वैकल्पिक मार्गों के लिए उन्हें नोटिफिकेशन भी मिलेंगे, ताकि यहां आने वाले लोग अत्यधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से बच सकें और यात्रा का समय कम हो सके। यातायात का दबाव भी इससे घट जाएगा। यही नहीं यह पार्किंग की उपलब्धता को भी यात्रियों को बताएगा। सड़क पर बाधाओं का आंकड़ा भी एप पर मौजूद होगा।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand UCC: संतान की मृत्यु पर माता-पिता को भी मिलेगा संपत्ति में हिस्सा, अभी तक सिर्फ पत्नी को था अधिकार

चारधाम यात्रा में होगा बेहतर प्रयोग

निदेशक ने बताया, हर वर्ष लाखों श्रद्धालु आते हैं। इससे मार्गों पर यातायात का दबाव काफी बढ़ जाता है। एआई की मदद से तीर्थयात्रियों की संख्या और वाहनों के आवागमन को ट्रैक किया जाएगा। आंकड़ों पर भीड़ प्रबंधन, यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ना और आपातकालीन स्थितियों में तत्काल निर्णय लेना आदि ऑटो मोड पर स्वत: संचालित किया जाएगा। एआई सिस्टम इस दिशा में समय पर और सटीक जानकारी देगा। ताकि, लोग सुरक्षित यात्रा करें। बताया, प्रदेश की जरूरत के आधार पर एजेंसी इसे तैयार करने में खर्च के बारे में भी बताएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed