फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PNB Worker Done Big fraud to Account Holders Money in roorkee

रुड़की: पीएनबी के दो दर्जन से ज्यादा खातों में गड़बड़ी, कर्मचारी ने ऐसे लगाई 70 से 80 लाख की चपत

Tue, 28 Jan 2020 12:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर/रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर/रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 28 Jan 2020 12:33 PM IST
सार

  • बैंक कर्मचारी ने ग्राहकों के खाते से ट्रांसफर की रकम, बैंक ने बिठाई जांच 
  • मोबाइल पर मैसेज अलर्ट न होने वाले ग्राहकों को बनाया निशाना
  • 70 से 80 लाख हो सकती है ट्रांसफर की गई रकम

विज्ञापन
PNB Worker Done Big fraud to Account Holders Money in roorkee
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के रुड़की में पंजाब नेशनल बैंक की निरंजनपुर गांव स्थित शाखा में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। करीब दो दर्जन ग्राहकों के खाते से रकम बैंक कर्मचारी के खाते में ट्रांसफर कर दी गई। मामला खुलने पर घबराए ग्राहक सोमवार सुबह बैंक के बाहर पहुंच गए। मामले में बैंक ने जांच बिठा दी है। अभी तक दो दर्जन से अधिक लोगों के खाते से 70 से 80 लाख की रकम ट्रांसफर की बात सामने आई है।

विज्ञापन

 

पुलिस ने भी बैंक पहुंचकर अफसरों से पूछताछ की है। खास बात यह है कि मोबाइल पर मैसेज अलर्ट न रखने वाले ग्राहकों को ही निशाना बनाया गया है। कई ग्राहकों के खातों से अलर्ट हटाकर उनसे रकम ट्रांसफर कर दी गई। संबंधित बैंक कर्मचारी कई दिन से फरार बताया जा रहा है।

विज्ञापन


बैंक की इस शाखा में दर्जनों गांवों के ग्रामीण लेन देन करते हैं। करीब चार दिन पहले ग्रामीण सुरजा अपने खाते से रकम निकालने गए तो पता चला कि उनके खाते से 50 हजार रुपये बैंक कर्मी के खाते में ट्रांसफर हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अपनी पत्नी प्रेमवती के खाते की भी जांच कराई। पता चला कि पत्नी के खाते से भी करीब दो लाख की रकम ट्रांसफर की गई। इसके बाद गांव के ही रामकुमार काशी और उनकी पत्नी रेशम के खाते से भी करीब दस लाख रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया। मामला संज्ञान में आने के बाद सर्किल हेड नरेंद्र कुमार ने डिप्टी सर्किल हेड नरेश कुमार सिंघल की अगुवाई में टीम बनाई, जिसने सोमवार को बैंक पहुंचकर जांच शुरू कर दी। 

इस मामले में बैंक शाखा के एक कर्मचारी द्वारा गड़बड़ी की गई है। उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। टीम जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
कुनाल संजय, शाखा प्रबधंक, पीएनबी निरंजनपुर

बीती 24 जनवरी को रायसी पुलिस चौकी में एक दंपती ने खाते से पैसे ट्रांसफर होने की शिकायत की थी। सोमवार को पीएनबी की निरंजनपुर शाखा की ओर से भीड़भाड़ की शिकायत की थी। लिहाजा, बैंक के बाहर पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। अगर बैंक की तरफ से लिखित में कोई शिकायत आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-अविनाश वर्मा, सीओ लक्सर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed