फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pnb senior manager arrested while taking bribe

देहरादून: 40 हजार की रिश्वत लेते पीएनबी के सीनियर मैनेजर को सीबीआई ने दबोचा

Sun, 03 Feb 2019 10:07 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 03 Feb 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
pnb senior manager arrested while taking bribe
Bribe

सीबीआई ने मुद्रा ऋण स्वीकृत करने के नाम पर 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए शनिवार को पंजाब नेशनल बैंक के सीनियर मैनेजर राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि बैंक अधिकारी ने सीमेंट कारोबारी से पांच लाख रुपये का ऋण स्वीकृत करने के बदले यह रिश्वत मांगी थी। उधर सीनियर मैनेजर के आर्यनगर स्थित आवास पर भी देर रात तक सीबीआई की तलाशी कार्रवाई जारी थी। 

विज्ञापन


देहरादून शहर के बुड्ढी गांव निवासी सीमेंट कारोबारी कुणाल कुमार ने कई माह पहले मुद्रा ऋण योजना के तहत पांच लाख रुपये के ऋण के लिए चकराता रोड़ स्थित नारी शिल्प मंदिर की पंजाब नेशनल बैंक में आवेदन किया था। बैंक अधिकारी लगातार औपचारिकता पूरी न होने की बात कहकर उसे टरका रहे थे। आरोप है कि दिसंबर माह में  राजकुमार मौका मुआयना करने के नाम पर व्यापारी के घर पहुंचे थे, जहां उन्होंने ऋण स्वीकृत करने के लिए कुणाल से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। कुणाल ने बातचीत कर 40 हजार रुपये देने के लिए हां कर दी। सीमेंट कारोबारी ने बैंक अधिकारी से रिश्वत की बातचीत रिकार्ड कर ली।
विज्ञापन


इसके बाद सीबीआई के एसपी अखिल कौशिक से इसकी शिकायत की। प्राथमिक तौर पर रिश्वत मांगने के आरोप सही पाए जाने के बाद सीबीआई एसपी ने इंस्पेक्टर मनिंदर सिंह, हरीश खर्कवाल, सुनील शर्मा, प्रशांत कांडपाल और उप निरीक्षक नवनीत मिश्रा और हिमांशु की संयुक्त टीम गठित कर दी। टीम ने सीनियर मैनेजर को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई। इधर सीनियर मैनेजर राजकुमार ने सीमेंट कारोबारी को 40 हजार रुपये लेकर शनिवार शाम पौने छह बजे बैंक में बुलाया। जहां सीबीआई टीम ने पहले ही घेराबंदी करके सीनियर मैनेजर राजकुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद सीबीआई की दूसरी टीम सीनियर मैनेजर के आर्यनगर स्थित आवास पर पहुंच गई, जहां देर रात तक सीबीआई की कार्रवाई जारी थी। आरोपी सीनियर मैनेजर को रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि आपसे कोई अधिकारी रिश्वत मांगता है तो यहां करे शिकायत-
सीबीआई पुलिस अधीक्षक-9411112667
सीबीआई आफिस-0135, 2761799
निदेशक विजिलेंस-0135,2520321
पुलिस अधीक्षक विजिलेंस-0135, 2725535, 9456591883
पुलिस अधीक्षक विजिलेंस हल्द्वानी सेक्टर-05946, 246372, 9411112761

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed