फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Surya Ghar Yojana Uttarakhand tops the country in disposing of application

PM Surya Ghar Yojana: आवेदनों के निपटाने में उत्तराखंड देश में अव्वल, इन जिलों में हो रहा अच्छा काम

Wed, 02 Oct 2024 09:55 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 02 Oct 2024 09:55 PM IST
सार

टिहरी, उत्तरकाशी और चंपावत जिलों में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में काफी तेजी से काम हो रहा है। इन जिलों के कई गांव अब सौर गांव से पहचाने जा रहे हैं।

विज्ञापन
PM Surya Ghar Yojana Uttarakhand tops the country in disposing of application
सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में आवेदनों के निपटारे के मामले में उत्तराखंड देश में पहले स्थान पर है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना गेम चेंजर साबित हो रही है। सोलर नीति में संशोधन और सुधार के बाद इस योजना में स्थानीय लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है और 174 मेगावाट परियोजनाओं पर कार्य गतिमान है। सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम ने यह जानकारी साझा की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टिहरी, उत्तरकाशी और चंपावत जिलों में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में काफी तेजी से काम हो रहा है। इन जिलों के कई गांव अब सौर गांव से पहचाने जा रहे हैं। मोरी तहसील के कुकरेड़ा गांव में सोलर के साथ अदरक की खेती का कार्य भी हो रहा है। सुंदरम के मुताबिक, 2018-19 में मुख्यमंत्री सौर ऊर्जा योजना शुरू हुई थी। योजना की गाइडलाइन में 20 से 25 किलोवाट परियोजनाओं का प्रावधान था, कुछ बंदिशे भी थी। उस अवधि में तीन मेगावाट की परियोजनाएं ही लग पाईं थी।
विज्ञापन


लेकिन नई गाइडलाइन लागू करने के बाद इसमें काफी सुधार है। उन्होंने कहा कि योजना में भी राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार द्वारा भी पीएम सूर्य घर योजना के तहत सब्सिडी दी जा रही है। आगामी दो-तीन साल में राज्य के सभी सरकारी भवनों में सोलर रूफ टॉप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Navratri: कल पालकी में सवार होकर आएंगी मां, ये हैं घट स्थापना के दो शुभ मुहूर्त, इन बातों का जरूर रखें ध्यान

लघु जल विद्युत परियोजनाओं के 19 प्रस्ताव पाइपलाइन में
आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि राज्य में लघु जल विद्युत परियोजना नीति संशोधन के बाद छह परियोजनाओं की निविदा की जा चुकी है। कुल 19 प्रोजेक्ट और पाइपलाइन में हैं। इन्वेस्टर समिट के दौरान भी स्मॉल हाइड्रो प्रोजेक्ट को लेकर कंपनियों ने रूचि दिखाई गई है।

पंप्ड स्टोरेज प्लांट में कई कंपनियों ने दिखाई रूचि
राज्य में पंप्ड स्टोरेज प्लांट पालिसी के तहत दिल्ली में हुए रोड शो में जेएसडब्लू ग्रुप ने अपनी रूचि दिखाई थी। कंपनी ने उस समय 15 हजार करोड़ का एमओयू हस्ताक्षरित किया था। जिसमें से 8 हजार करोड़ के इन्वेस्टमेंट प्रपोजल की फाइल स्वीकृति हो चुकी है। बहुत ही जल्द उसके अलॉटमेंट आर्डर एक समारोह में प्रदान किए जाएंगे। यह प्रोजेक्ट अल्मोड़ा में प्रस्तावित है। इसके अलावा अन्य कंपनियों ने भी पंप्ड स्टोरेज प्लांट में अपनी रुचि दर्शायी है।

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना और मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना, राज्य में ऊर्जा उत्पादन के साथ-साथ स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सौर ऊर्जा के माध्यम से न केवल राज्य के दूर-दराज के क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, बल्कि युवाओं और ग्रामीणों को अपने गांवों में रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं। यह पहल स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए भी महत्वपूर्ण है।
- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed