{"_id":"682222b263cd2c1cdc043dec","slug":"pm-on-operation-sindoor-cm-dhami-listened-to-pm-s-address-said-the-whole-country-is-united-against-terroris-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM On Operation Sindoor: सीएम धामी ने सुना पीएम का संबोधन, कहा-पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM On Operation Sindoor: सीएम धामी ने सुना पीएम का संबोधन, कहा-पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है
Mon, 12 May 2025 10:05 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 12 May 2025 10:05 PM IST
सार
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जिस तरह से पाकिस्तान की ओर से दी जाने वाली परमाणु धमकियों को दृढ़ता से खारिज किया और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के संकल्प को दोहराया है, वह नए भारत की वैश्विक स्थिति को दर्शाता है।
विज्ञापन
सीएम धामी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विस्तार
'ऑपरेशन सिंदूर' के माध्यम से देश ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है। यह कहना है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का। उन्होंने यह बात पीएम के राष्ट्र के नाम दिए संदेश को सुनने के बाद कही।
मुख्यमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन हर भारतीय के मन में गर्व और आत्मविश्वास का संचार करता है। प्रधानमंत्री ने जिस तरह से पाकिस्तान की ओर से दी जाने वाली परमाणु धमकियों को दृढ़ता से खारिज किया और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के संकल्प को दोहराया है, वह नए भारत की वैश्विक स्थिति को दर्शाता है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए हैं। ''''ऑपरेशन सिंदूर'''' जैसे अभियानों से यह साबित होता है कि भारत अब किसी भी प्रकार की आक्रामकता का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री धामी ने कहा, उत्तराखंड की वीर भूमि के लोग राष्ट्र की रक्षा और समृद्धि के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। प्रधानमंत्री का यह संबोधन न केवल हमारी सुरक्षा नीति को स्पष्ट करता है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को एकजुट होकर देश की रक्षा में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है।

India-Pak Tension: 88 वर्षीय जोगेश्वरी को याद आए युद्ध के वो 'काले' दिन, बोलीं-बस यही दुआ थी कि जान बच जाए