9 नवंबर को उत्तराखंड आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, बाबा केदार के दर्शन कर करेंगे नई केदारपुरी का उद्घाटन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य स्थापना दिवस पर केदारनाथ धाम आएंगे। शासन स्तर पर पीएम के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रधानमंत्री दौरे के दौरान केदारनाथ में नए निर्माण कार्यों का उद्घाटन भी करेंगे।
हालांकि अभी उनके दौरे का अंतिम प्रारूप नहीं पहुंचा है, लेकिन संभावना है कि सुबह 8.20 बजे पीएम केदारनगरी पहुंच जाएंगे। 9 नवंबर को केदरानाथ धाम के कपाट बंद होने से पहले पीएम मोदी वहां दर्शन के लिए पहुंचेंगे।
पीएम का तीन माह में उत्तराखंड का यह तीसरा दौरा है। इससे पहले विश्व योग दिवस पर उन्होंने एफआरआई देहरादून में योग किया था।
इसके बाद वे 7 अक्तूबर को इन्वेस्टर्स समिट के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे। अब पीएम मोदी केदारनाथ धाम पहुंचकर वहां हुए निर्माण कार्यों का अवलोकन करने के साथ वहां सौंदर्यीकरण की नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी कर सकते हैं।
संभावना है कि गरुड़ चट्टी तक बने चार किलोमीटर लंबे मार्ग का उद्घाटन भी कर सकते हैं। उनके गरुड़ चट्टी तक एटीवी में जाने की व्यवस्था भी की जा रही है। शुक्रवार को शासन स्तर पर उनके दौरे को लेकर उच्च अधिकारियों की बैठकें भी हुईं।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित कैबिनेट मंत्री भी पीएम के दौरे के दौरान केदार धाम में मौजूद रहेंगे। पीएम के दौरे के तुरंत बाद देहरादून में राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम होंगे।