फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pm narendra modi will talk with youth mann ki baat

अब पीएम मोदी युवाओं से करेंगे ‘परीक्षा पे चर्चा’, इस दिन होंगे देशभर के युवाओं से होंगे रूबरू

Sun, 13 Jan 2019 10:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 13 Jan 2019 10:00 AM IST
विज्ञापन
pm narendra modi will talk with youth mann ki baat
पीएम मोदी

‘चाय पे चर्चा’ के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं से ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। इसके तहत एक ओर जहां दिल्ली में विशाल कार्यक्रम होगा दूसरी ओर सभी संस्थानों में प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण करना होगा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी विश्वविद्यालयों को एक पत्र भेजा है। यूजीसी के सचिव रजनीश जैन के मुताबिक 29 जनवरी को सुबह 11 बजे दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ‘परीक्षा पे चर्चा’ में प्रधानमंत्री शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में वह देशभर के कॉलेज और विवि के छात्रों से रूबरू होंगे। यहां ‘कैंची कैप्शन कांटेस्ट’ और ‘माय सक्सेस मंत्रा’ प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


25 वर्ष से कम आयु के युवा इन प्रतियोगिताओं में शामिल हो सकते हैं। यूजीसी के पत्र के मुताबिक, सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को अपने छात्रों को पीएम मोदी की ‘परीक्षा पे चर्चा’ लाइव दिखानी होगी। इसकी तस्वीरें उसी दिन शाम पांच बजे तक यूजीसी की एक्टिविटी मॉनिटरिंग वेबसाइट पर अपलोड करनी होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं से मिलेगा मोदी से मिलने का मौका

अगर आप भी दिल्ली में प्रधानमंत्री से मिलना चाहते हैं तो इसके लिए यह दो कांटेस्ट आयोजित किए जा रहे हैं। इसके लिए आपको https://auth.mygov.in/#myqov पर क्लिक करना होगा। प्रतियोगिता में सफल चुने जाने पर आपको आमंत्रित किया जाएगा।

‘कैंची कैप्शन कांटेस्ट’ के तहत 150 कैरेक्टर से कम का कैप्शन दी गई तस्वीर पर देना होगा। जबकि ‘माय सक्सेस मंत्रा’ प्रतियोगिता के तहत आपको परीक्षा के दौरान छात्रों का उत्साह बढ़ाने वाली 60 सेकेंड की वीडियो यूट्यूब पर अपलोड करने का विकल्प मिलेगा। या फिर आप 500 से कम शब्दों में अपने अनुभव भी दे सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed