14 फरवरी को देवभूमि में गरजेंगे पीएम मोदी, एक लाख लोगों की भीड़ जुटाएगी भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में भाजपा एक लाख की भीड़ जुटाएगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने यह एलान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री 14 फरवरी को रुद्रपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए पार्टी ने तैयारियां आरंभ कर दी हैं।
भट्ट ने बताया कि श्रीनगर में होने वाले त्रिशक्ति सम्मेलन की तिथि व कार्यक्रम के स्वरूप में बदलाव हुआ है । अब यह सम्मेलन 9 फरवरी के स्थान पर 16 फरवरी को होगा। इसमें केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्य अतिथि होंगे।
जबकि 9 फरवरी को हल्द्वानी व 16 फरवरी को अल्मोड़ा में होने वाले त्रिशक्ति सम्मेलन यथावत रहेंगे। इनमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह मुख्य अतिथि होंगे ।
उन्होंने कहा कि पाटी 11 फरवरी को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस का आयोजन कर रही है। इसमें भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक पार्टी के लिए अपनी इच्छा के अनुसार योगदान करेंगे।
12 फरवरी से 2 मार्च तक प्रदेश में ‘मेरा परिवार भाजपा परिवार’ अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक अपने घरों पर पार्टी का झंडा व स्टीकर लगाएंगे। 26 फ रवरी को पूरे प्रदेश में कमल ज्योति संकल्प कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के घरों पर दीपक जलाए जाएंगे।