फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Narendra Modi pariksha par charcha 2019 uttarakhand students

उत्तराखंड से 11 लोग करेंगे पीएम मोदी से परीक्षा पर चर्चा, दिल्ली में होगा आयोजन

Fri, 25 Jan 2019 09:58 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 25 Jan 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi pariksha par charcha 2019 uttarakhand students
pm modi - फोटो : social media

प्रदेश के सात छात्र, दो अभिभावक और दो शिक्षक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से परीक्षा पर चर्चा करेंगे। 29 जनवरी को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए इनका चयन किया गया है।

विज्ञापन


इसमें पौड़ी व रुद्रप्रयाग जिले से दो-दो और टिहरी व उत्तरकाशी से एक-एक छात्र शामिल है। चयनित छात्रों में राजकीय इंटर कॉलेज पौंठी रुद्रप्रयाग के 10वीं के आयुष भट्ट, जवाहर नवोदय विद्यालय पोखाल के 12वीं के दीक्षांत नौटियाल, आदर्श विद्यालय राजकीय कॉलेज कोटद्वार के 11वीं के शुभम नेगी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पुरोला की 12वीं की छात्रा स्मिता और डीएवी पब्लिक स्कूल पौड़ी की 12वीं की छात्रा रिषिका जयसवाल शामिल हैं। इसके अलावा एमपी हिंदू इंटर कॉलेज रामनगर, नैनीताल के 12वीं के विद्यार्थी सौरभ बिष्ट, ग्रीन फील्ड एकेडमी अल्मोड़ा के 10वीं के विद्यार्थी लोकेश सिंह पवार और शिक्षिका नीलम सुन्द्रियाल शामिल हैं। 

विज्ञापन

वहीं, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज पौंठी, रुद्रप्रयाग के शिक्षक पीयूष शर्मा को शिक्षक श्रेणी में चुना गया है। प्रदेश के दो अभिभावकों को भी कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।

 

देहरादून बद्रीपुर, जोगीवाला निवासी सुभाष भट्ट और बद्रीश कॉलोनी निवासी प्रतिमा शुक्ला को भी कार्यक्रम के लिए चुना गया है। समग्र शिक्षा की राज्य परियोजना निदेशक ज्योति यादव ने सभी चयनित छात्रों को स्कूल ड्रेस पहनकर कार्यक्रम में पहुंचने के निर्देश दिए हैं। यह सभी 27 को दिल्ली पहुंचेंगे और 30 को लौटेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed