फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pm Narendra Modi arrives today in kedarnath on diwali 2018 

पैदल चलकर बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचे पीएम मोदी, 15 मिनट तक की पूजा

Wed, 07 Nov 2018 04:50 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 07 Nov 2018 04:50 AM IST
विज्ञापन
Pm Narendra Modi arrives today in kedarnath on diwali 2018 
pm modi in kedarnath

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दीपावली के पर्व पर उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित केदारनाथ धाम पहुंचे और बाबा केदार के दर्शन और पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने केदारनाथ पुनर्निमाण कार्यों की समीक्षा की और 11:55 मिनट पर वे वापस दिल्ली लौट गए। 

विज्ञापन


मंदिर के कपाट बंद होने से दो दिन पहले बाबा के दर्शन करने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी के साथ उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


पीएम मोदी मंदिर के अंदर करीब 10 से 15 मिनट रहे। उन्होंने पूजा करने के बाद मंदिर की परिक्रमा की और पिछले कुछ दिनों में धाम में हुई बर्फबारी से खूबसूरत हुए नजारे का भी दीदार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने मंदिर प्रांगण में लगाई गई केदारनाथ की तस्वीरों का भी अवलोकन किया, जिसमें वर्ष 2013 में आई प्रलयंकारी भीषण आपदा से उजड़ गए क्षेत्र के पुनर्निर्माण की यात्रा को दर्शाया गया था।

मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग 'आस्था पथ' के दोनों तरफ खडे़ श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का भी प्रधानमंत्री ने हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं।

मोदी ने केदारनाथ मंदिर के चारों तरफ घूम-घूम कर वहां चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों और व्यवस्था का भी जायजा लिया। प्रधानमंत्री ने इसके अलावा धीमी गति से चल रहे एक विशेष वाहन में बैठकर मंदाकिनी नदी के किनारे केदारपुरी में पुनर्निर्माण परियोजनाओं का भी निरीक्षण किया। आपदा में क्षतिग्रस्त होने के बाद पुनर्निर्मित उदक कुंड का भी उन्होंने अवलोकन किया । 

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-चीन सीमा के पास हर्षिल में भारतीय सेना और आईटीबीपी के जवानों के साथ दीवाली मनाई। इस अवसर पर जवानों को शुभकामना देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सुदूर बर्फीली चोटियों पर आप सब देश की सुरक्षा में लगे हैं, ये आपका कर्तव्य  देश के 125 करोड़ भारतीयों के भविष्य और सपने को सुरक्षित करने में सक्षम है। 

उन्होंने कहा कि दीवाली रौशनी का त्यौहार है; यह अच्छाई की रौशनी फैलाता है और डर को दूर भगाता है।उन्होंने कहा कि आप सब जवान, अपनी प्रतिबद्धता और अनुशासन के माध्यम से, आम लोगों के मन में सुरक्षा और निडरता की भावना  दे रहे हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed