3 फरवरी से देश में 143 मॉडल व 11 प्रोफेशनल कॉलेज होंगे शुरू, पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने तीन मॉडल व एक प्रोफेशनल कालेज के लोकार्पण की तैयारी शुरू कर दी है। तीन फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कश्मीर में एक साथ देश के 143 मॉडल व 11 प्रोफेशनल कालेजों का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग से इन कालेजों से संबंधित जानकारी भी लेंगे।
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में तीन मॉडल व एक प्रोफेशनल कालेज का निर्माण कराया है। इनमें एक मॉडल कालेज चंपावत जिले के देवीधुरा, दूसरा ऊधमसिंह नगर के किच्छा व तीसरा पौड़ी जिले के लालढांग में बनकर तैयार हो गया है।
जबकि प्रोफेशनल कालेज पौड़ी जिले के पैठानी में बन कर तैयार है। सरकार ने प्रत्येक मॉडल कालेज को 12 करोड़ व प्रोफेशनल कालेज पर 26 करोड़ की राशि खर्च की है। उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन फरवरी को कश्मीर से देश भर के 143 मॉडल व 11 प्रोफेशनल कालेजों का लोकार्पण करेंगे।
इन चारों कालेजों में कनेक्टिविटी के लिए लीज लाइन से जोड़ा जा रहा है। ताकि लोकार्पण के दौरान कनेक्टिविटी समस्या न रहे। प्रोफेशनल कालेज के लिए उच्च शिक्षा विभाग की पाठ्यक्रम तय करेगा।