फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Modi will inaugurate BJP organisation mahaparv on September 2 Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: भाजपा संगठन महापर्व का पीएम मोदी दो सितंबर को करेंगे शुभारंभ, अभियान को लेकर पार्टी ने कसी कमर

Sat, 31 Aug 2024 12:48 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 31 Aug 2024 12:48 PM IST
सार

चार सितंबर से जिला स्तर पर भाजपा का अभियान शुरू होगा। 15 दिन तक घर-घर संपर्क किया जाएगा। लक्ष्य प्राप्ति के लिए  पार्टी ने कमर कस ली है।

विज्ञापन
PM Modi will inaugurate BJP organisation mahaparv on September 2 Uttarakhand News in hindi
पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : x/BJP4India

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो सितंबर को भाजपा संगठन महापर्व की शुरुआत करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सदस्यता के साथ प्रदेश में अभियान का आगाज होगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी विधायकों, जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों से विस स्तर पर लक्ष्य प्राप्ति में सहयोग का आग्रह किया है।

विज्ञापन

वहीं, चार सितंबर से जिलेस्तर पर अभियान आगे बढ़ाने के साथ पहले 15 दिन घर-घर संपर्क किया जाएगा। 10 नवंबर को वर्चुअल रैली संग समाप्त होने वाले इस अभियान में कार्यकर्ताओं के सहयोग के लिए शक्ति केंद्रों पर अल्पकालिक विस्तारकों की नियुक्ति भी की जाएगी। भट्ट ने कहा, लोस चुनाव में राज्य के 23.6 लाख वोटरों का विश्वास हासिल करने में सफल हुए हैं।

विज्ञापन

कहा, चूंकि जिसने हमें मत दिया है, वह 18 वर्ष की आयु वाला है और पार्टी के नेतृत्व एवं विचारधारा से सहमत है। लिहाजा पार्टी का लक्ष्य है अधिकांश को संगठन से जोड़ा जाए। इसके लिए विस स्तर पर विधायकों, पूर्व विधायकों, पूर्व प्रत्याशियों समेत जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की जिम्मेदारी सबसे अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

11 से 17 सितंबर तक चलाया जाएगा महाजनसंपर्क अभियान
कहा, अभियान के साथ पार्टी के विचार और सरकार के कामों के प्रचार-प्रसार के तौर पर भी लिया जाए। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा, जिलाध्यक्षों द्वारा अपने जिलों में निवास करने वाले सांसद, विधायक, दायित्वधारी, जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, निवर्तमान मेयर एवं पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों को सदस्य बनाया जाएगा।

कहा, हमारा प्रयास है कि प्रत्येक बूथ में न्यूनतम 200 प्राथमिक सदस्य बनाए जाएं। 11 से 17 सितंबर तक महाजनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसमें सभी कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि बूथ स्तर पर घर-घर जन संपर्क करेंगे। उनके सहयोग के लिए विस, मंडल व शक्ति केंद्र में सदस्यता सहयोगी के रूप में अल्पकालीन विस्तारक नियुक्त किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें...Kedarnath: MI-17 से छिटककर नदी में गिरा क्षतिग्रस्त क्रिस्टल हेलिकॉप्टर, थारू कैंप के पास हादसा; देखें वीडियो

दूसरा चरण एक अक्तूबर से, पर्वाें पर विशिष्ट सदस्यता अभियान

सदस्यता अभियान का दूसरा चरण एक से 15 अक्तूबर तक समूह विशिष्ट संपर्क आयोजित होंगे। इनमें महिला, युवा, किसान समूहों के अलावा प्रबुद्ध वर्ग, व्यापारी, पूर्व सैनिक, खिलाड़ी, सहकारिता समूह, स्वयंसेवी संस्था एवं स्वयं सहायता समूहों से संपर्क कर उन्हें सदस्य बनाया जाएगा। आने वाले प्रमुख त्योहारों एवं महत्वपूर्ण तिथियों पर विशिष्ट सदस्यता अभियान के आयोजन भी होंगे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed