फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Modi will honor outgoing head Kuldeep Rawat of Sunara village Uttarkashi selected under Jal Jeevan Mission

Uttarkashi: सुनारा गांव के निवर्तमान प्रधान को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे सम्मानित, जल जीवन मिशन के तहत हुआ चयन

Sat, 14 Dec 2024 12:12 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, नौगांव (उत्तरकाशी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नौगांव (उत्तरकाशी)। Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 14 Dec 2024 12:12 PM IST
सार

ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति में सराहनीय कार्य करने पर सुनारा गांव के निवर्तमान प्रधान कुलदीप रावत का उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम चयन किया है। जनपद से वे एकमात्र प्रधान हैं, जिन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना गया है।

विज्ञापन
PM Modi will honor outgoing head Kuldeep Rawat of Sunara village Uttarkashi selected under Jal Jeevan Mission
सुनारा के निवर्तमान ग्राम प्रधान कुलदीप रावत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विकासखंड के सुनारा गांव के निवर्तमान प्रधान कुलदीप रावत का चयन जल जीवन मिशन के तहत गठित ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के तहत उनके सराहनीय कार्य के लिए किया गया है। उन्हें आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन

 

सुनारा के निवर्तमान ग्राम प्रधान कुलदीप रावत ने बताया कि ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति में सराहनीय कार्य करने पर उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम ने उनके नाम का चयन किया है। जनपद से वे एकमात्र प्रधान हैं, जिन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति ग्राम पंचायत के अधीन स्थायी समिति होती है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand News:  निकाय चुनाव...प्रदेश की 14 पालिका और 23 पंचायतों में वार्ड सदस्य की ओबीसी सीटें खत्म
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका कार्य केंद्र सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट जल जीवन मिशन के तहत गांव में जलापूर्ति से जुड़े कार्यों में अहम भूमिका निभाकर पेयजल योजना का प्रवंधन, संचालन, रख-रखाव करना है। उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम के अधिशासी अभियंता मधुकांत कोटियाल ने बताया कि पेयजल संचालन के लिए सक्रिय भूमिका निभाए जाने पर विभागीय सर्वेक्षण के आधार पर सुनारा गांव के प्रधान कुलदीप रावत के नाम का चयन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed