फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pm modi want this Pilgrim center smart city

देश के इस तीर्थ स्थल को ‘स्मार्ट सिटी’ बनाना चाहते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Sat, 10 Mar 2018 07:47 AM IST
संजय त्रिपाठी, अमर उजाला, देहरादून
संजय त्रिपाठी, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 10 Mar 2018 07:47 AM IST
विज्ञापन
pm modi want this Pilgrim center smart city
pm modi - फोटो : amar ujala

केदारपुरी को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। यह इच्छा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह से बातचीत में जताई है।

विज्ञापन


केदारपुरी को स्मार्ट सिटी बनाने से मतलब यहां सभी सुविधाएं, सूचनाएं और सुरक्षा को हाईटेक करने से है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को बाकायदा इस संबंध में आवश्यक कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही इस पर काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केदारपुरी में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों की स्थिति ड्रोन कैमरे से दिखाई गई थी। इसके बाद उन्होंने मुख्य सचिव को दिल्ली बुलाकर मुलाकात की। केदारपुरी में तेजी से हो रहे कार्यों पर मुख्य सचिव की पीठ थपथपाने के साथ ही उन्होंने आपदा के दौरान नष्ट हुई शंकराचार्य की समाधि को दोबारा बनाने और उसके डिजाइन के संबंध में चर्चा की। प्रधानमंत्री ने मुख्य सचिव से केदारपुरी को स्मार्ट सिटी के मानकों के आधार पर विकसित करने को कहा, ताकि यह देश के पहले स्मार्ट धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने इस योजना पर काम करने के लिए अफसरों को दिए निर्देश

pm modi want this Pilgrim center smart city
pm modi in kedarnath dham - फोटो : file photo
दिल्ली से लौटकर मुख्य सचिव ने इस योजना पर काम करने के लिए अफसरों को निर्देश दिए हैं। इसमें कहा गया है कि यहां इंतजाम कुछ ऐसे किए जाएं कि पेयजल और बिजली की व्यवस्था कंप्यूटराइज्ड रहे। इसके अलावा, जितने भी इलेक्ट्रिक पोल लगाए जाएं, उनमें एनाउंसमेंट सिस्टम भी लगेगा।

इसमें देश की सभी भाषाओं में एनाउंसमेंट होंगे। साथ ही मौसम के अलावा भीड़ आदि की भी लगातार जानकारी दी सकेगी। इसके अलावा, इलेक्ट्रॉनिक गाइडेंस सिस्टम भी तीर्थ यात्रियों को उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनमें केदारपुरी के एक-एक स्थान की जानकारी ईयरफोन के जरिए मिलती रहेगी। यहां बनने वाली सड़कों में भी स्पीकर लगे होंगे, जिनमें मधुर भजनों की स्वर लहरियां गूंजेंगी। इसके अलावा लेजर-शो भी होगा, जिसमें भजनों पर लेजर बीम थिरकेंगी।

लगभग सभी सुविधाओं को डिजिटल किया जाएगा। सुरक्षा के लिए हाई डोम और नाइट विजन कैमरे लगाए जाएंगे। एक आला अधिकारी के मुताबिक स्मार्ट बनाने से मतलब यह है कि यहां सभी प्रकार के इंतजाम स्मार्टली मैनेज किए जा सकें। इसके लिए कवायद शुरू हो गई है। पुनर्निर्माण कार्यों के साथ ही इन कार्यों को भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed