{"_id":"68c257427421b54d540db772","slug":"pm-modi-visit-bjp-says-its-gesture-of-support-and-encouragement-for-those-affected-by-disaster-in-uttarakhand-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: पीएम मोदी का दौरा; भाजपा ने बताया आपदा के जख्मों पर मरहम लगाने और हौसला बढ़ाने वाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: पीएम मोदी का दौरा; भाजपा ने बताया आपदा के जख्मों पर मरहम लगाने और हौसला बढ़ाने वाला
Thu, 11 Sep 2025 10:51 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 11 Sep 2025 10:51 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम को उत्तराखंड के आपदाग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने पहुंच रहे हैं। पीएम के दौरे को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने कहा कि उनकी देवभूमि के प्रति भावना और जनता का उनके प्रति विश्वास अतुलनीय है।
विज्ञापन
PM Modi
- फोटो : Social Media
विस्तार
भाजपा ने आपदाग्रस्त क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को देवभूमि के जख्मों पर मरहम लगाने और हौसला बढ़ाने वाला बताया। प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि मोदी राज्य के संरक्षक हैं। उनके निरीक्षण के बाद अपेक्षा से अधिक मदद केंद्र से मिलेगी।
विज्ञापन
अध्यक्ष भट्ट ने पीएम मोदी के दौरे का स्वागत किया। कहा, उनकी देवभूमि के प्रति भावना और जनता का उनके प्रति विश्वास अतुलनीय है। ऐसे में उनका मौके पर आना, आपदा पीड़ितों के दर्द को कम करने और उनका हौसला बढ़ाने वाला साबित होगा। आपदा संकट की इन विकट परिस्थितियों में पीएम के अनुभव और दूरदर्शिता का लाभ, आपदा प्रबंधन में लगी एजेंसियों को मिलने वाला है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...PM Dehradun Visit: अतिथि गृह तक आवाजाही के लिए पहली बार खोला गया नया गेट, यही मिलेंगे लोगों से प्रधानमंत्री
विज्ञापन
इससे पहले मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में आपदाग्रस्त क्षेत्रों में सभी एजेंसियों ने एकजुटता से राहत बचाव में शानदार कार्य किया है। ग्राउंड जीरो पर स्वयं सीएम और तमाम एजेंसियों व विशेषज्ञों ने धरातलीय निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया है। जिसके आधार पर राज्य सरकार की ओर से केंद्र की भेजी शुरुआती रिपोर्ट में लगभग 6000 करोड़ का नुकसान बताया गया है।