फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Modi Uttarakhand Visit: PM Modi and cm dhami Bonding with each other seen this time

PM Modi Uttarakhand Visit: अबकी बार पीएम मोदी और सीएम धामी के बीच दिखी जुगलबंदी, इस बात पर लगाई मुहर

Fri, 21 Oct 2022 08:30 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 21 Oct 2022 08:30 PM IST
सार

प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जब भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ होते हैं, तो दोनों के बीच जुगलबंदी देखते ही बनती है। दोनों नेताओं के बीच दलीय संबंध से इतर अपनेपन का एक रिश्ता नजर आता है।

विज्ञापन
PM Modi Uttarakhand Visit: PM Modi and cm dhami Bonding with each other seen this time
प्रधानमंत्री पहुंचे केदारनाथ - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड के दौरे पर कई सार्वजनिक मंचों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ और पीठ थपथपा चुके हैं। अबकी बार माणा गांव में पीएम और सीएम के बीच जुगलबंदी दिखी। जनसभा में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मेरे लिए माणा सीमांत नहीं, देश का पहला गांव है। सीएम के इस कथन पर मोदी ने भी मुहर लगाते हुए कहा कि माणा गांव भारत के अंतिम गांव के रूप में जाना जाता है, लेकिन मेरे लिए सीमा पर बसा हर गांव देश का पहला गांव है। 

विज्ञापन


Kedarnath: सफेद पोशाक, पहाड़ी टोपी और कमर पर साफा...तो पीएम मोदी ने इसलिए पहने हिमाचल के ये परिधान, तस्वीरें
विज्ञापन


प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जब भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ होते हैं, तो दोनों के बीच जुगलबंदी देखते ही बनती है। दोनों नेताओं के बीच दलीय संबंध से इतर अपनेपन का एक रिश्ता नजर आता है। मोदी जब भी उत्तराखंड आए, उन्होंने सार्वजनिक मंच से धामी को दुलार और आशीर्वाद दिया। अबकी बार माणा में आयोजित जनसभा में पीएम मोदी ने अपने भाषण में सीएम धामी के उस कथन पर मुहर लगा दी, जिसमें माणा देश का पहला गांव होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


PM Modi In Kedarnath: प्रधानमंत्री की बाबा केदार में अटूट आस्था, लेकिन इस बार भी अधूरी रह गई एक इच्छा

मोदी का भाषण बेहद नपा तुला और धारा प्रवाह होता है। शब्दों की तुकबंदी और तारतम्यता से वह अपनी बात सीधे जनता के मन तक पहुंचा देते हैं। इस बार उन्होंने रेल, सड़क, रोपवे और रोजगार की बात कहकर संदेश दिया कि उत्तराखंड में अवस्थापना विकास की जो नींव रखी जा रही है, उससे यहां रोजगार का सृजन करना उसके मूल में है। 

PM Modi In Kedarnath: छठवीं बार बाबा के दर पर पीएम मोदी ने लगाई हाजिरी, की राष्ट्र कल्याण की कामना, तस्वीरें

दरअसल, मोदी जब-जब उत्तराखंड आए उन्होंने अपने संबोधन में युवा, ऊर्जावान, विकास के लिए समर्पित जैसे शब्दों से सीएम धामी की तारीफ की। इस बार मोदी ने कहा कि धामी ऐसे युवा नेता हैं, जिनके चेहरे पर हमेशा स्वीत रहता है। वहीं, मुख्यमंत्री धामी भी अपने भाषण के दौरान पूरी रौ में नजर आए। प्रधानमंत्री मोदी के सामने पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्होंने अपनी हर बात रखी। धामी ने बताया कि उनकी सरकार किस तरह समाज के हर तबके को साथ लेकर प्रदेश का विकास कर रही है। उनकी सरकार का आगे का रोड मैप क्या है और केंद्र सरकार से उन्हें क्या अपेक्षा है। लगे हाथ प्रधानमंत्री मोदी ने भी उत्तराखंड के विकास के लिए हरसंभव योगदान का ठोस आश्वासन दिया।

नए और सर्वश्रेष्ठ भारत के संकल्प में उत्तराखंड हर कदम पर साथ: धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नए और सर्वेश्रेष्ठ भारत के संकल्प की सफलता के लिए उत्तराखंड भी हर कदम पर साथ है। राज्य के लोग भी इस संकल्प को पूरा करने के लिए आगे आकर काम करेंगे। 

शुक्रवार को माणा गांव में प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री एक तपस्वी की भांति नए भारत के निर्माण की अग्नि को सफलतापूर्वक प्रज्जवलित किए हुए हैं। उन्होंने भरोसा दिया कि उत्तराखंड की जनता इस महायज्ञ की सफलता के लिए जिस भी आहुति की आवश्यकता होगी उसके लिए सदैव तत्पर रहेगा। उत्तराखंड को उत्कृष्ट राज्य बनाने के लिए सरकार विकल्प रहित संकल्प मंत्र पर आगे बढ़ रही है।

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के विकास को प्राथमिकता दी है। उनके नेतृत्व में उन्नति और उत्थान की एक अभूतपूर्व गाथा देवभूमि में लिखी जा रही है। वर्ष 2013 में केदारनाथ में आई त्रासदी के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उत्तराखंड की सहायता के लिए हाथ आगे बढ़ाया था। राम मंदिर, बाबा विश्वनाथ मंदिर के साथ ही केदारपुरी व बदरीनाथ धाम भव्य व दिव्य रूप में विकसित हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री के दिशा निर्देशों के अनुसार की गई तैयारियों के कारण इस साल चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों का रिकॉर्ड बना है। इसके अलावा कांवड़ यात्रा के दौरान चार करोड़ शिव भक्त हरिद्वार से गंगा जल ले गए। इस मौके पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.), कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सौरभ बहुगुणा, पूर्व मुख्यमंत्री व क्षेत्रीय सांसद तीरथ सिंह रावत, उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed