फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Modi Mann Ki Baat CM Dhami listened 111th edition said fulfill your responsibility in tree plantation

Mann Ki Baat: सीएम धामी ने सुना 'मन की बात' का 111वां संस्करण, कहा-वृक्षारोपण में निभाएं अपनी जिम्मेदारी

Sun, 30 Jun 2024 03:29 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 30 Jun 2024 03:29 PM IST
सार

सीएम ने सभी प्रदेशवासियों से अपील की कि इस मानसून सीजन में अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण और संर्वद्धन में अपना योगदान अवश्य दें।

विज्ञापन
PM Modi Mann Ki Baat CM Dhami listened 111th edition said fulfill your responsibility in tree plantation
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को बौद्ध, मठ क्लेमेंटटाउन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 111वां संस्करण सुना। मन की बात कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात में वृक्षारोपण को बढ़ावा देने की बात कही। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरूआत की गई। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि इस मानसून सीजन में अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण और संर्वद्धन में अपना योगदान अवश्य दें। वृक्षारोपण के साथ की जल संचय की दिशा में भी योगदान देने के लिए उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की।

विज्ञापन


Uttarakhand: उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लिए पांच जुलाई से होगा चयन, हर माह मिलेगी 1500 रुपये छात्रवृत्ति
विज्ञापन


सीएम धामी ने कहा कि जल स्रोतों के पुनर्जीवीकरण की दिशा में सबको सामूहिक प्रयास करने होंगे। 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अनेक देशों में योग के बड़े कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। दुनिया में योग करने वालों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। पीएम के नेतृत्व में आगे बढ़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। भारत की सोच हमेशा से विश्व बंधुत्व की रही है। इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed