फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pm modi launch software application in kalsi hospital

उत्तराखंड का अकेला अस्पताल जहां PM मोदी ने दी यह सुविधा, जनता को फ्री में मिलेगा फायदा

Mon, 16 Apr 2018 07:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालसी(देहरादून)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालसी(देहरादून) Updated Mon, 16 Apr 2018 07:39 AM IST
विज्ञापन
pm modi launch software application in kalsi hospital
वीडियो कांफ्रेंसिंग से सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन को लांच किया

देहरादून जिले के जौनसार बावर क्षेत्र के 234 गांवों के लोगों में गैर संचारी रोगों (हाइपरटेंशन, डायबिटीज, ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर) की सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन की मदद से जल्द पहचान और उनको बेहतर उपचार नि:शुल्क उपलब्ध कराया जा सकेगा।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की यूनिवर्सल स्क्रीनिंग फॉर कॉमन के तहत शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालसी में पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन को लांच किया।
विज्ञापन


प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कालसी डॉ. राजीव कुमार दीक्षित ने बताया कि केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना के तहत एप की लांचिंग को भारत के 150 सरकारी अस्पतालों को चुना गया था, इसमें से छंटनी कर 80 अस्पतालों में से एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालसी उत्तराखंड का अकेला अस्पताल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए एप को लांच किया। हालांकि समय की कमी के चलते वह अस्पताल के डॉक्टरों और विभाग के अधिकारियों से रूबरू नहीं हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी आयु वर्ग के लोगों का योजना के तहत पंजीकरण किया जाएगा

pm modi launch software application in kalsi hospital
स्क्रीनिंग टेस्ट कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजी जाएगी रिपोर्ट
डॉ. दीक्षित ने बताया कि भारत में तेजी से गैर संचारी रोगों की संख्या बढ़ती जा रही हैं, इनकी समय रहते पहचान कर इलाज शुरू किया जाए, जिससे लोगों की जान बचाई जा सकती हैं। बताया कि ग्राम स्तर पर नवजात बच्चों से लेकर सभी आयु वर्ग के लोगों का योजना के तहत पंजीकरण किया जाएगा।

30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का आशाएं और एएनएम संबंधित गांवों में ही स्क्रीनिंग टेस्ट कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रिपोर्ट भेजी जाएगी। जिसके आधार पर रोग की पहचान होने पर पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और जरूरत पड़ने पर पड़ने पर जिला अस्पताल में मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।

इस दौरान स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अंजलि नौटियाल, संयुक्त निदेशक डॉ. विनोद टोलिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वाईएस  थपलियाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस जंगपांगी, डॉ. प्रदीप उनियाल, डॉ. नमिता पंत, डॉ. गरिमा भट्ट, डॉ. पंकज श्रीवास्तव, डॉ. अभय कुमार, डॉ. रिषिका राठौर, टाटा ट्रस्ट के  क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. रेहान अहमद कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed