{"_id":"5ad210514f1c1b6e098b47be","slug":"pm-modi-launch-software-application-in-kalsi-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड का अकेला अस्पताल जहां PM मोदी ने दी यह सुविधा, जनता को फ्री में मिलेगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड का अकेला अस्पताल जहां PM मोदी ने दी यह सुविधा, जनता को फ्री में मिलेगा फायदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालसी(देहरादून)
Updated Mon, 16 Apr 2018 07:39 AM IST
विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेंसिंग से सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन को लांच किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून जिले के जौनसार बावर क्षेत्र के 234 गांवों के लोगों में गैर संचारी रोगों (हाइपरटेंशन, डायबिटीज, ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर) की सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन की मदद से जल्द पहचान और उनको बेहतर उपचार नि:शुल्क उपलब्ध कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की यूनिवर्सल स्क्रीनिंग फॉर कॉमन के तहत शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालसी में पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन को लांच किया।
विज्ञापन
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कालसी डॉ. राजीव कुमार दीक्षित ने बताया कि केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना के तहत एप की लांचिंग को भारत के 150 सरकारी अस्पतालों को चुना गया था, इसमें से छंटनी कर 80 अस्पतालों में से एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालसी उत्तराखंड का अकेला अस्पताल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए एप को लांच किया। हालांकि समय की कमी के चलते वह अस्पताल के डॉक्टरों और विभाग के अधिकारियों से रूबरू नहीं हो सके।
विज्ञापन
सभी आयु वर्ग के लोगों का योजना के तहत पंजीकरण किया जाएगा
स्क्रीनिंग टेस्ट कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजी जाएगी रिपोर्ट
डॉ. दीक्षित ने बताया कि भारत में तेजी से गैर संचारी रोगों की संख्या बढ़ती जा रही हैं, इनकी समय रहते पहचान कर इलाज शुरू किया जाए, जिससे लोगों की जान बचाई जा सकती हैं। बताया कि ग्राम स्तर पर नवजात बच्चों से लेकर सभी आयु वर्ग के लोगों का योजना के तहत पंजीकरण किया जाएगा।
30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का आशाएं और एएनएम संबंधित गांवों में ही स्क्रीनिंग टेस्ट कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रिपोर्ट भेजी जाएगी। जिसके आधार पर रोग की पहचान होने पर पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और जरूरत पड़ने पर पड़ने पर जिला अस्पताल में मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।
इस दौरान स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अंजलि नौटियाल, संयुक्त निदेशक डॉ. विनोद टोलिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वाईएस थपलियाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस जंगपांगी, डॉ. प्रदीप उनियाल, डॉ. नमिता पंत, डॉ. गरिमा भट्ट, डॉ. पंकज श्रीवास्तव, डॉ. अभय कुमार, डॉ. रिषिका राठौर, टाटा ट्रस्ट के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. रेहान अहमद कुरैशी आदि मौजूद रहे।