{"_id":"6910a5caf9a68205de08a0e6","slug":"pm-modi-gave-a-big-message-on-cleanliness-dehradun-news-c-5-drn1043-830497-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजत जयंती: पीएम मोदी ने दिया स्वच्छता का बड़ा संदेश, विमोचन करते समय रिबन को अपनी वास्केट की जेब में रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजत जयंती: पीएम मोदी ने दिया स्वच्छता का बड़ा संदेश, विमोचन करते समय रिबन को अपनी वास्केट की जेब में रखा
Sun, 09 Nov 2025 08:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 08:01 PM IST
सार
स्वच्छता के लिए महा अभियान में जुटे प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के रजत जयंती समारोह में मंच से ही सफाई का बड़ा संदेश दिया।
विज्ञापन
विमोचन करते पीएम मोदी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तराखंड के रजत जयंती समारोह में प्रधानमंत्री मोदी स्वच्छता का बड़ा संदेश दे गए। कार्यक्रम में मंच पर डाक टिकट व कॉफी टेबल बुक के विमोचन के समय उन्होंने स्पेशल कवर पर लगे रिबन हटाने के बाद इधर-उधर नहीं फेंका। बल्कि रिबन को अपनी वास्केट (सदरी) की जेब में रखते गए।
विज्ञापन
Uttarakhand@25: रजत जयंती पर प्रधानमंत्री ने किया विशेष डाक टिकट का विमोचन
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता के लिए महा अभियान में जुटे प्रधानमंत्री ने मंच से ही सफाई का बड़ा संदेश दिया। दरअसल, प्रधानमंत्री ने कॉफी टेबल बुक और डाक टिकट का विमोचन किया। इस दौरान बुक और स्पेशल कवर के ऊपर लिपटे रिबन को प्रधानमंत्री ने हटाया। इसके बाद उन्होंने रिबन को सीधे अपनी जेब में रख लिया।