फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   pm Modi fulfill the dream of dr. ambedkar.

अंबेडकर के सपनों को पूरा करेंगे पीएम मोदी: अमित शाह

Thu, 14 Apr 2016 07:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 14 Apr 2016 07:34 PM IST
सार

  • समरसता सम्मेलन में बोले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
  • देश को एकजुट करने में अंबेडकर की भूमिका अहम
  • कांग्रेस पर लगाया अंबेडकर के खिलाफ साजिश का आरोप

विज्ञापन
pm Modi fulfill the dream of dr. ambedkar.
अमित शाह - फोटो : ‌file photo

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारत की एकता का मुख्य सूत्रधार बताते हुए कहा कि अंबेडकर और पटेल के दम पर ही भारत एकता के सूत्र में बंध पाया। उन्होंने कांग्रेस समेत अन्य दलों पर बाबा साहेब की उपेक्षा का आरोप लगाया और दावा किया कि भाजपा ही उनकी वैचारिक विरासत संभाले हुए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में ही अंबेडकर के सपनों को साकार करने की इच्छाशक्ति है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम भेल के सेक्टर एक में भाजपा नेता एवं अध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज की मानव उत्थान समिति के बैनर तले आयोजित समरसता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन बेहद संघर्षपूर्ण रहा।
विज्ञापन


इसके बावजूद उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त कर और समाज को रास्ता दिखाकर यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। उन्होंने कहा कि आजादी के समय अंग्रेजों ने भी सवाल उठाया था कि 350 से ज्यादा रजवाड़े और रियासतों में बंटा भारत शायद ही कभी एक हो पाए। लेकिन सरदार पटेल ने रियासतों को खत्म कर और अंबेडकर ने संविधान का निर्माण कर देश को एकजुट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने रची अंबेडकर को संसद में जाने से रोकने की साजिश

pm Modi fulfill the dream of dr. ambedkar.
अमित शाह - फोटो : AmarUjala

कांग्रेस पर डॉ. अंबेडकर की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें संसद में जाने से रोकने के लिए साजिश रची। संसद में उनकी प्रतिमा न लगें यह प्रयास किया और उन्हें देश का सर्वोच्च सम्मान भी नहीं दिया। इसके विपरीत भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जिसने अपनी नीतियों का निर्माण डॉ. अंबेडकर की विचारधारा को आधार मानते हुए किया है।

केंद्र अंबेडकर से जुड़े पांच स्थानों को पंचतीर्थ के रुप में विकसित कर रही है। सभी पांच स्थानों पर उनके स्मारक बनाए जा रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज डॉ. अंबेडकर के नाम पर ‘ग्राम उदय से भारत उदय’ विषयक विशेष कार्ययोजना पूरे देश में लागू की है।

24 अप्रैल तक चलने वाली यह योजना गांवों के विकास को नई दिशा देगी। भाजपा की अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने डॉ. अंबेडकर को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न प्रदान किया। मौजूदा सरकार भी उनके सपनों को साकार करने की दिशा में कार्य कर रही है।

सतपाल महाराज ने अंबेडकर को बताया समाज सुधारक

pm Modi fulfill the dream of dr. ambedkar.
सतपाल महाराज - फोटो : file photo

सम्मेलन के आयोजक सतपाल महाराज ने डॉ. अंबेडकर को बड़ा समाज सुधारक बताया। अध्यात्म में विश्व परिवर्तन की बड़ी शक्ति बताते हुए उन्होंने कहा कि अध्यात्म के दम पर ही भारत विश्व गुरु बन सकता है।

इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने अपने संबोधन में अमित शाह का स्वागत किया और केंद्र की उपलब्धियों का बखान किया। मंच पर राज्यसभा सांसद तरुण विजय, विधायक मदन कौशिक, जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर समेत कई नेता मौजूद रहे। सतपाल महाराज के संत्सग में आया भारी जनसमूह और भाजपाइयों की भीड़ देखकर अमित शाह भी गदगद दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed