फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Kisan Samman Nidhi 166.08 crores deposited in accounts of more than seven lakh farmers in Uttarakhand

पीएम किसान सम्मान निधि: उत्तराखंड में सात लाख से अधिक किसानों के खाते में आए 166.08 करोड़

Tue, 18 Jun 2024 08:30 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 Jun 2024 08:30 PM IST
सार

Uttarakhand News: सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। जिसे तीन अलग किस्तों में हस्तांतरित किया जाता है।

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 166.08 crores deposited in accounts of more than seven lakh farmers in Uttarakhand
किसान सम्मान निधि - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के सात लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में डीबीटी से 166.08 करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना की 17वीं किस्त जारी की।

विज्ञापन


विज्ञापन


हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय से कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी वर्चुअल पीएम मोदी के सम्मान निधि वितरण कार्यक्रम में जुड़े और किस्त जारी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। कहा, देशभर के 9.26 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को 20 हजार करोड़ की सम्मान राशि बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की गई। इसमें उत्तराखंड के 7,71,567 लाभार्थी किसानों को 166.08 करोड़ रुपये की धनराशि मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि मंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री किसानों की हमेशा चिंता करते हैं। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर मोदी ने पहली केंद्रीय कैबिनेट में किसान सम्मान निधि के लिए हस्ताक्षर किए। यह इस बात का प्रतीक है कि प्रधानमंत्री मोदी किसानों के प्रति चिंतित हैं। कृषि मंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

Uttarakhand Weather: भीषण गर्मी के बीच पहाड़ में बदला मौसम, गोपेश्वर और गुप्तकाशी में मूसलाधार बारिश

सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। जिसे तीन अलग किस्तों में हस्तांतरित किया जाता है। अब तक योजना की 16वीं किस्तों में प्रदेश के किसानों को 2579.16 करोड़ की धनराशि दी जा चुकी है। इस मौके पर कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, कृषि निदेशक केसी पाठक, मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष जोगिंदर पुंडीर, ज्योति कोटिया आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed