फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM awas yojana, Eight thousand houses will be built for poor in six cities

खुशखबरी: छह शहरों में गरीबों के लिए बनेंगे आठ हजार आशियाने, तेजी से शुरू हुआ योजना पर काम

Mon, 11 Apr 2022 04:44 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 11 Apr 2022 04:44 PM IST
सार

मार्च और अप्रैल में आठ स्थानों पर आठ हजार आवासों के लिए कार्रवाई तेज हुई है। उत्तराखंड आवास एवं विकास परिषद ने उत्तराखंड अधिनियम-2009 की धारा-28 के तहत अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना में सभी चुनी गई जमीनों की पूरी योजना जारी की गई है।

विज्ञापन
PM awas yojana, Eight thousand houses will be built for poor in six cities
हाउस - फोटो : डेमो फोटो

विस्तार

प्रदेश के छह शहरों में गरीबों को आठ हजार आशियाने मिलेंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत यह काम आगे बढ़ रहा है। शासन से अनुमति के बाद उत्तराखंड आवास एवं विकास परिषद ने धारा-28 के तहत इन सभी चयनित जमीनों पर आपत्तियां मांगी हैं।

विज्ञापन


वैसे तो प्रधानमंत्री आवास योजना का काम प्रदेश में काफी धीमी गति से चल रहा है लेकिन मार्च और अप्रैल में आठ स्थानों पर आठ हजार आवासों के लिए कार्रवाई तेज हुई है। इसके तहत धनपुरा-हरिद्वार परियोजना में 1184 आवास, बेलड़ी-हरिद्वार योजना में 1088 आवास, भवानीपुर-जसपुर योजना में 1264 आवास, रामनगर नैनीताल योजना में 528 आवास, शिमला पिस्तौर-रुद्रपुर योजना-1 में 1344 आवास और शिमला पिस्तौर-रुद्रपुर योजना-2 में 880 आवास, श्यामनगर-गदरपुर योजना में 928 आवास और उकरौली-सितारगंज योजना में 864 आवास बनाए जाने हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...चतुर्थ केदार रुद्रनाथ में तोड़फोड़ मामला:  पुजारी व श्रद्धालुओं का सड़कों पर जुलूस प्रदर्शन, बाजार बंद, गोपीनाथ मंदिर में महापंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड आवास एवं विकास परिषद ने उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद अधिनियम-1965)(संशोधन) अधिनियम-2009 की धारा-28 के तहत अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना में सभी चुनी गई जमीनों की पूरी योजना जारी की गई है। इसमें जमीनों के खसरा नंबर से लेकर पूरी जानकारी दी गई है। अगर किसी को इन पर आपत्ति होगी तो उसे परिषद कार्यालय में अपनी आपत्ति दर्ज करानी होगी। आपत्तियों पर सुनवाई के बाद प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed