फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Plucked 90 hoardings and banners on trees

पेड़ों पर लटकाएं होर्डिग्स बैनर के खिलाफ अभियान जारी

Sat, 27 Jul 2019 02:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
Plucked 90 hoardings and banners on trees
मोथरोवाला में पेड़ों से होल्डिंग हटाते वनकर्मी।
पेड़ों पर निजी कंपनियों द्वारा लगाए गए होर्डिंग्स और बैनर के खिलाफ वन विभाग का अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। प्रमुख वन संरक्षक के आदेश पर विभागीय टीम ने आशा रोड़ी से अम्बीवाला तक अभियान चलाकर 90 से अधिक होर्डिंग्स और बैनर हटाकर जब्त किए।
विज्ञापन

अधिकारियों की अगुवाई में वन विभाग के कर्मचारियों ने आशा रोड़ी से बड़ोवाला, हरभजवाला, शिमला बाईपास, मोहनपुर चाय बागान होते हुए अम्बीवाला तक अभियान चलाया। इस दौरान सड़क के दोनों तरह पेड़ों पर लटकाए गए होर्डिंग्स और बैनर हटाए गए। कई सीढ़ियों की मदद से उतारे गए। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया। लेकिन, वनाधिकारियों ने मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी देकर सभी को चुप कराया। अभियान की भनक लगते ही कुछ विज्ञापनदाताओं ने अपने होर्डिंग्स और बैनर टीम पहुंचने से पहले ही उतार लिए। प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान ने बताया कि दून के सभी पेड़ों से जब तक होर्डिंग्स और बैनर उतार नहीं लिए जाते अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed