फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pledge to protect environment on earth day

Dehradun News: पृथ्वी दिवस पर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Tue, 22 Apr 2025 09:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 09:08 PM IST
विज्ञापन
pledge to protect environment on earth day
- शैक्षणिक संस्थानों में पृथ्वी दिवस पर आयोजित किए गए कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। पछवादून के विद्यालयों में पृथ्वी दिवस पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। छात्र-छात्राओं ने पृथ्वी बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को विशेष तौर पर पर्यावरण संरक्षण जल संरक्षण आदि से संबंधित जानकारियां भी प्रदान की गईं। वहीं छात्रों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

मंगलवार को राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय लखनवाला में पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे पछवादून विकास मंच के सदस्यों ने छात्र-छात्राओं को पृथ्वी दिवस को मनाने और उसकी महत्ता के बारे में बताया। मंच के संयोजक अतुल शर्मा ने कहा की पृथ्वी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण की ओर लोगों का ध्यान खींचना है। इस मौके पर मुकेश राज आमोद शर्मा, मोहन खत्री, वीर सिंह राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



समर फील्ड स्कूल हरबर्टपुर में छात्र-छात्राओं को पौध रोपण के लिए प्रेरित किया गया। छात्रों को बताया कि पृथ्वी को बचाए रखना है तो सभी को बढ़-चढ़कर के पौधरोपण करना होगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य सोनाली वर्मा, वीके दुग्गल, अजय वर्मा आदि उपस्थित रहे। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ में प्रधानाचार्य कलीराम भट्ट ने बताया कि छात्रों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कुलदीप जगवाण, गुलाब सिंह, जितेंद्र सैनी, उर्वशी कुकरेती, सूरज चौहान, सुभाष चमोली, गुंजन, आद्रिका, स्वर्णिका, मानवी आदि उपस्थित रहे। वहीं, शिवालिक एकेडमी सेलाकुई में भी पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्रों ने नुक्कड़ नाटक में माध्यम से जल संकट, वनों की कटाई से पृथ्वी को होने वाले नुकसान बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed