फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Players showed strength in clay championship

Dehradun News: क्ले चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Thu, 18 Apr 2024 05:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Players showed strength in clay championship
प्रोफेशनल लाॅन टेनिस एकेडमी देहरादून में चल रही 9वीं स्टेट क्ले कोर्ट चैंपियनशिप का बुधवार को समापन हो गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के ताैर पर 26-11 मुंबई हमले के हीरो ब्रिगेडियर वीएसएम गोविंद सिंह सिसोदिया (रि.) पहुंचे। उन्होंने इस दौरान खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस टूर्नामेंट में वेल्हम बाॅयज, दून इंटरनेशनल स्कूल, दून इंटरनेशनल स्कूल रिवर साइड, आर्यन स्कूल और डीपीएस समेत अन्य स्कूलों के 90 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग में अंडर 10 में शिवांश रावत, अंडर 12 में रुशील सिंघल, अंडर 14 में आरुष मंगल और अंडर 16 में आरुष आरव विजेता रहे। उधर महिला वर्ग में अंडर-10 में ईशानिया सिंह, अंडर 12 में ईशानिया सिंह, अंडर 14 में दिव्या कुमावत, अंडर 16 दिया सिहर विजेता रही। इस अवसर पर टूर्नामेंट डायरेक्टर मोहित गोयल, टूर्नामेंट ऑर्गेनाइजर उत्तरेश्वर, मैच ऑफिशियल नंदिता, जीत और खिलाड़ियों के अभिभावक माैजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed