फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Players of Uttarakhand zone dominate in badminton

Dehradun News: बैडमिंटन में उत्तराखंड जोन के खिलाड़ियों का दबदबा

Mon, 24 Jul 2023 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Players of Uttarakhand zone dominate in badminton
सेंट जाॅर्ज काॅलेज में सीआईएससीई क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें उत्तराखंड जोन के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता की शुरुआत प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अमलानाथन, स्पोर्ट्स सेक्रेटरी इसीडोर टिर्की ने की। प्रतियोगिता में 13 जोन के 158 छात्रों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

दो दिवसीय प्रतियोगिता के फाइनल में अंडर-14 व्यक्तिगत में उत्तराखंड जोन के शिवांश कोठारी विजेता, प्रयागराज जोन के शिवेश गुप्ता उपविजेता रहे। अंडर-17 में लखनऊ जोन ‘अ’ के आकर्ष विजेता, उत्तराखंड जोन के यशोधन उपविजेता, अंडर-19 में गोरखपुर जोन के हर्षवर्धन विजेता, मंयक उपविजेता घोषित किए गए। अंडर-14 टीम स्पर्धा में उत्तराखंड जोन विजेता, प्रयागराज उपविजेता, अंडर-17 में उत्तराखंड जोन विजेता, लखनऊ जोन ‘अ’ उपविजेता रहा। वहीं, अंडर-19 में मेरठ जोन विजेता, गोरखपुर जोन उपविजेता रहा।
विज्ञापन

विजयी छात्रों को सुपीरियर ब्रदर पीयू जाॅर्ज ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विजेता छात्र राष्ट्रीय स्तर के खेलों में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान ब्रदर शाजू थाॅमस, आनंद थापा, कोच दिग्विजय रावत, भवनेश नेगी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed