मेयर सुनील उनियाल गामा और नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने 60 हजार भवन करदाताओं को मैसेज कर प्लास्टिक मुक्त दून का संदेश दिया। साथ ही उनसे प्लास्टिक को न बोलने की अपील की। इसके अलावा सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग देकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने की भी बात कही।
प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम का मेगा अभियान जारी है। मेयर गामा ने बताया कि संदेश में प्लास्टिक का उपयोग न करने के साथ ही गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग देने की अपील की गई, जिससे पर्यावरण का स्वच्छ बनाया जा सके। वहीं, नगर आयुक्त ने बताया कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में लगे वाहनों के जरिए भी प्लास्टिक से होने वाली बीमारी और नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कहा कि लोगों का उत्साह देखकर अच्छा लग रहा है, अभियान सफल होना तय है।