{"_id":"6866e471b5209a49e901b4bf","slug":"plastic-bags-are-harmful-for-health-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-730372-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: प्लास्टिक बैग स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: प्लास्टिक बैग स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक
Fri, 04 Jul 2025 01:43 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
ग्राम कुंजा स्थित एएआर रिवर डेल्स एकेडमी में अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं को प्लास्टिक बैग के उपयोग से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देने के साथ उसका उपयोग नहीं करने का संकल्प दिलाया गया। शिक्षक साक्षी ने कहा कि प्लास्टिक से बने बैग में रखे जाने वाली खाद्य सामग्री स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है। उन्हें कूड़े के रूप में इधर-उधर फेंक दिए जाने से पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासक मोहित कुमार, प्रधानाचार्य नजमा, रोज मैरी, कशिश, पूजा सक्सेना, अंकुश, धीरज कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन