फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Plants imported from abroad will also be quarantined in uttarakhand

उत्तराखंड में बनेगा देश का पहला पौधरोपण सामग्री क्वारंटीन सेंटर, विदेशों से आयातित पौधे भी होंगे क्वारंटीन

Sun, 06 Sep 2020 08:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा भूपेंद्र राणा, अमर उजाला, देहरादून
भूपेंद्र राणा, अमर उजाला, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 06 Sep 2020 08:26 AM IST
सार

  • उत्तराखंड में बनेगा देश का पहला पौधरोपण सामग्री क्वारंटीन सेंटर
  • सेंटर बनाने के लिए केंद्र की ओर से मिलेगा 20 करोड़ का बजट
  • प्रदेश के छह जिलों में क्वारंटीन सेंटर के लिए 20 एकड़ भूमि की तलाश शुरू

विज्ञापन
Plants imported from abroad will also be quarantined in uttarakhand
सुबोध उनियाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विदेशों से आयातित होने वाले पौधों को क्वारंटीन किया जाएगा। इसके लिए देश का पहला पौधरोपण सामग्री क्वारंटीन सेंटर उत्तराखंड में बनने जा रहा है। सरकार ने इस सेंटर को स्थापित करने के लिए 20 एकड़ भूमि की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पौड़ी, देहरादून, टिहरी, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और हरिद्वार जिले में भूमि की तलाश चल रही है। भूमि चिन्हित होने के बाद कृषि एवं किसान मंत्रालय की टीम निरीक्षण करने के लिए उत्तराखंड आएगी। 
विज्ञापन


कोविड महामारी की रोकथाम के लिए प्रभावित क्षेत्रों से आने वाले लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है। लेकिन अब विदेशों से आयात होने वाले पौधों को भी क्वारंटीन किया जाएगा। जिससे यह पता लग सकेगा कि आयातित पौधों से कोई ऐसा रोग तो नहीं आ रहा है, जिससे फसलों को भारी नुकसान पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई

केंद्र की ओर से देश में आयातित पौधों के लिए एक पौधरोपण सामग्री क्वारंटीन सेंटर बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। केंद्र की ओर से राज्य को पत्र भेज कर सेंटर के लिए 20 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने को कहा गया है। इस सेंटर के निर्माण के लिए 20 करोड़ की राशि भी केंद्र की ओर से दी जाएगी। 

विदेशों से आयात होने वाले पौधों के साथ कृषि और बागवानी को नुकसान पहुंचाने वाली बीमारियों की संभावना को देखते हुए केंद्र की क्वारंटीन सेंटर बनाने की योजना है। यह देश का पहला सेंटर होगा। जिसमें आयात होने वाले पौधों को सबसे पहले क्वारंटीन किया जाएगा। इसके बाद ही किसानों को ये पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। इस सेंटर के लिए प्रदेश में उपयुक्त भूमि की तलाश की जा रही है। जिलाधिकारियों को भी भूमि चिन्हित करने के लिए पत्र भेजा गया है। 
- सुबोध उनियाल, कृषि एवं उद्यान मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed