फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Plantation in memory of martyrs: Dr. Hark

शहीदों की याद में करें पौधरोपण : डॉ. हरक

Wed, 29 Jul 2020 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Plantation in memory of martyrs: Dr. Hark
आस्थापथ पर पौधारोपण करते वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेेश। शहीदों की याद में पौधारोपण कर उन्हें नमन करें। पौधा प्राणवायु ऑक्सीजन, राहगीरों को छाया, पशुओं को चारा, फल आदि कामों में उपयोग में आता है। शहीदों को यह सच्ची श्रद्धांजलि होगी। शहीदों की स्मृति में द्वार निर्माण से ज्यादा महत्वपूर्ण पौधरोपण है। यह बात वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कही।
विज्ञापन

मंगलवार को आस्थापथ पर रोटरी क्लब ऋषिकेश की ओर से कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वन मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत ने आधा दर्जन से अधिक पौध रोपित की। इस दौरान वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि रोटरी क्लब ने शहीदों की याद में पौधरोपण कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने सभी लोगों से पौधरोपण करने का आह्वान किया है। इस दौरान क्लब अध्यक्ष नितिन गुप्ता ने रोपे गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष नितिन गुप्ता, प्रोजेक्ट चेयरमेन नवीन अग्रवाल, मेहरबान सिंह, सचिव संजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मानव जौहर, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, डा. हरिओम प्रसाद, डीएफओ देहरादून राजीव धीमान, डीएफओ नरेन्द्रनगर धर्म सिंह मीणा, रेंजर एमएस रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, जिला गंगा सुरक्षा समिति सदस्य पर्यावरणविद विनोद जुगलान, सुदामा सिंघल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

केंद्र से 50 करोड़ की राशि स्वीकृत
ऋषिकेश। वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि उन्होंने और मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भारत सरकार से 50 करोड़ रुपये की राशि देने का अनुरोध किया था। इस राशि से हाथी रोधक दीवार का निर्माण, प्रवासियों के लिए खेती बाड़ी व स्वरोजगार, जंगली जानवरी से बचाव को बागवानी-खेती व कृषि, सोलर फेंसिंग आदि शामिल हैं। इस राशि के लिए भारत सरकार ने सैंद्धांतिक रूप से सहमति दी है। इसके अलावा हाथी कॉरिडोर के लिए ओल वेदर, नेशनल हाईवे को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed