Lockdown 3.0: प्रवासियों को उत्तराखंड लाने के लिए 10 मई को नहीं चलेंगी स्पेशल ट्रेन, अभी तय नहीं तारीख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने रेल से प्रवासियों को लाने की योजना में बदलाव किया है। अब 11 मई को बंगलुरू से स्पेशल ट्रेन संचालित कराने की कोशिश की जा रही है। लेकिन यह योजना भी अभी फाइनल नहीं है। इसमें बदलाव हो सकता है।
राज्य सरकार एक हफ्ते में नौ हजार प्रवासियों को लाने की कोशिश कर रही है। राज्य सरकार ने ट्रेन से प्रवासियों को लाने के लिए रेलवे के पास 50 लाख रुपये एडवांस में जमा कर दिए हैं। इसके साथ ही रेल मंत्रालय से आठ ट्रेनें चलाने का अनुरोध किया है।
10 मई को कोई स्पेशल ट्रेन उत्तराखंड नहीं आ रही
सचिव शैलेश बगौली ने राज्य सचिवालय में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रवासियों को लाने के लिए 10 मई को कोई स्पेशल ट्रेन उत्तराखंड नहीं आ रही है। रेल मंत्रालय से प्रवासियों को लाने के लिए आठ ट्रेन संचालित करने का अनुरोध किया गया है।
उन्होंने कहा कि अभी कोई तिथि अंतिम नहीं है। 11 मई को बंगलुरू से ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भी टेंटेटिव है। जल्द ही रेल मंत्रालय और संबंधित राज्य सरकार से समन्वय कर ट्रेन से प्रवासियों को लाने
की तिथि तय होते ही एक समय सारिणी बना दी जाएगी।
संबंधित प्रवासियों को एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाएगा। परिवहन सचिव शैलेश बगौली ने बताया कि विभिन्न राज्यों से बातचीत की जा रही है।
उत्तराखंड के लिए आज नहीं चलेगी कोई ट्रेन
देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे उत्तराखंडी प्रवासियों को लाने के लिए आज रविवार से कोई भी ट्रेन नहीं चलाई जा रही है।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने यहां जारी एक बयान में कहा है कि केरल, गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना से स्पेशल ट्रेन चलाने की कोई योजना नहीं है।
उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि वह रेल यात्रा के लिए किसी भी रेलवे स्टेशन पर न पहुंचे, ताकि भीड़भाड़ से बचा जा सके।