फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pithoragarh passenger visited Kedarnath Darshan died due to heart attack

केदारनाथ दर्शन पर आए पिथौरागढ़ के यात्री की दिल का दौरा पड़ने से मौत

Fri, 18 Oct 2019 12:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 18 Oct 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh passenger visited Kedarnath Darshan died due to heart attack
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
केदारनाथ दर्शन पर आए पिथौरागढ़ के यात्री की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक 17 अक्टूबर 2019 को केदारनाथ में आये यात्री चिंतामणि जोशी पुत्र स्व. श्री केशव दत्त जोशी निवासी ग्राम व पोस्ट बडवे जिला व तहसील पिथौरागढ़ की अचानक तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन


सीने मे दर्द होने के कारण उन्हें सिक्स सिग्मा अस्पताल केदारनाथ लेकर गए तो डॉक्टर्स ने चिंतामणि जोशी को मृत घोषित कर दिया गया। यात्री अपने परिवार के साथ केदारनाथ धाम दर्शन के लिए आये थे। दर्शन के बाद ही अचानक उनकी तबियत खराब हो गई। 
विज्ञापन


इससे पहले 15 अक्टूबर को भी केदारनाथ यात्रा से लौट रहे पश्चिम बंगाल के एक यात्री की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। मृतक यात्री पश्चिम बंगाल से आए यात्रियों का 13 सदस्यीय दल के साथ बाबा केदारनाथ के दर्शन कर सोनप्रयाग स्थित एक होटल में रुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान पंकज कुमार (70) निवासी मोहरीपड़ा, जिला जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) ने सीने में दर्द की शिकायत की। साथ के अन्य लोगों ने उन्हें स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed